ICC World Cup 2023

AUS vs SL: 209 रन पर सिमटी श्रीलंका की टीम, ऑस्ट्रेलिया के सामने 210 रन का टारगेट

AUS vs SL: वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 43.3 ओवर में 209 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई. श्रीलंकाई पारी के दौरान 32.1 ओवर के बाद अचानक बारिश आ गई, जिसके चलते कुछ देर के लिए खेल रुका रहा. बारिश खत्म होने के बाद खेल शुरू हुई तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जोरदार वापसी करते हुए पूरी टीम को जल्द ही समेट दिया.

श्रीलंका 209 रन पर ऑल आउट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई श्रीलंका टीम ने शानदार शुरुआत की. टीम के ओपनर बल्लेबाज पथुम निसंका और कुसल परेरा ने पहले ही ओवर से बाउंड्री लगाना शुरु कर दिया. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. ऑस्ट्रेलिया को 22 वें ओवर में पहला विकेट मिला. 125 रन के स्कोर पर पथुम निसंका 61 रन बनाकर आउट हो गये. इसके बाद 27वें ओवर में कुसल परेरा भी 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

ताश के पत्ते की तरह ढेर हुई पूरी टीम

पथुम निसंका और कुसल परेरा के अलावा चरिथ असलंका ने 25 रनों की पारी खेली. इन तीनों बल्लेबाज के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका और पूरी टीम ताश की पत्ते के तरह ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की बात करें तो ऐडम जम्पा ने सर्वाधिक चार विकेट झटके. इसके अलावा मिचेल स्टार्क और कप्तान पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए और ग्लेन मैक्सवेल ने एक विकेट लिए.

दोनों- टीम को पहली जीत की तलाश

वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका टीम अब तक दो-दो मैच खेल चुकी है और दोनों ही मैचों में दोनों टीम को हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमें आज टूर्नामेंट में तीसरा मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरी हुई है. ऐसे में आज एक टीम को जीत का स्वाद मिलेगा. वहीं एक टीम  को तीसरी बार भी हार का सामना करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- ENG vs AFG: इंग्लैंड पर अफगानिस्तान की जीत में ये दिग्गज बना घर का भेदी, खोल दिए डिफेंडिंग चैंपियन के राज

ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जॉस इंग्लस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, मिचेल स्टॉर्क, पैट कमिंस (कप्तान), ऐडम जम्पा, जोश हेजलवुड.

श्रीलंका टीम की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डीसिल्वा, चमिका करुणारत्ना, दुनिथ वेल्लालगे, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, लाहिरू कुमारा.

Vikash Jha

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 minutes ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

2 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

2 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

2 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

3 hours ago