ICC World Cup 2023

IND vs SA: कोहली का शतक, जडेजा का ‘पंजा’, वर्ल्ड कप में भारत की लगातार आठवीं जीत, साउथ अफ्रीका को 243 रनों से दी करारी शिकस्त

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में लगातार आठवीं जीत दर्ज कर ली है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 50 ओवर में 5 विकेट पर 326 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 83 पर ऑल आउट हो गई.

83 रन पर साउथ अफ्रीका ऑल आउट

327 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम को शुरुआत में ही पहला झटका लगा. मोहम्मद सिराज से दूसरे ओवर में फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को बोल्ड कर दिया. वो 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रासी वान दर दुसें ने कप्तान टेम्बा बवूमा के साथ पारी को संभाला लेकिन 9वें ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद पर कप्तान बवूमा बोल्ड हो गए. वो 11 रन बनाकर आउट हुए.

10वें ओवर में मोहम्मद शमी ने एडन मारक्रम (9 रन) को चलता किया. 13वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने हेनरिक क्लासेन (1 रन) को आउट कर दिया. रासी वान दर दुसें 13 रन बनाए. डेविड मिलर 11 रन बनाकर बोल्ड हो गए. साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने सर्वाधिक 14 रन बनाए. केशव महाराज ने 7 रन, कगिसो रबाडा ने 6 रन, तबरेज शम्सी ने 4 रन बनाए. लुंगी एनगिडी बिना खाता खोले आउट हो गए. इस तरह से पूरी साउथ अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन पर ढेर हो गई और टीम को 243 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा.

टीम इंडिया ने बनाए थे 326 रन

भारतीय ने टॉस जीतर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. रोहित शर्मा  और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए. दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही प्रोटियाज गेंदबाजों की खबर लेनी शुरु कर दिया. पांच ओवर तक अफ्रीकी गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसना पड़ा. पांच ओवर में भारत ने बिना विकेट खोए 61 रन बना लिए थे. छठे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा 40 रन बनाकर कैच आउट हो गए. हिटमैट ने अपनी पारी में दो छक्के और 6 चौके लगाए. दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने शुभमन गिल के साथ पारी को आगे बढ़ाया.

11वें ओवर में ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल 23 रन बनाकर केशव महाराज की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली के साथ बेहतरीन पार्टनरशिप की. अय्यर 77 रन बनाकर कैच आउट हो गए. केएल राहुल आज कुछ खास नहीं कर सके और आठ रन बनाकार आउट हो गए. सूर्यकुमार यादव ने 22 रनों का योगदान दिया. वहीं रविंद्र जड़ेजा नाबाद 29 रन और विराट कोहली ने नाबाद 101 रन बनाकर टीम के स्कोर को 326 रन पहुंचाया. विराट कोहली ने वनडे में अपना 49वां शतक लगाया और सचिन तेंदुलकर के 49 शतक की बराबरी कर ली.

भारतीय गेंजबाजी के आगे साउथ अफ्रीका पस्त

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे साउथ अफ्रीका टीम ने घुटने टेक दिए. आज भारतीय स्पिनर्स ने कमाल का खेल दिखाया. रविंद्र जडेजा ने 9 ओवर में 33 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट झटके. वहीं कुलदीप यादव ने 5.1 ओवर में 7 रन देकर दो विकेट लिए. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को दो सफलता मिली. वहीं मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली. जसप्रीत बुमराह को आज एक भी विकेट नहीं मिल पाया.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

ये भी पढ़ें- वनडे में 49वां शतक जड़ने पर सचिन तेंदुलकर ने खास अंदाज में विराट कोहली को दी बधाई, बोले- उम्मीद है जल्द ही मेरा रिकॉर्ड तोड़ेंगे

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

8 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

49 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago