दुनिया

इस छोटे-से देश के विदेश मंत्री ने मंच पर सबके सामने कर लिया जर्मनी की महिला मंत्री को KISS, वायरल हुआ Video

Croatian Minister Kiss Controversy: यूरोप में हुए EU के एक समिट के दौरान क्रोएशिया के विदेश मंत्री ने जर्मनी की महिला मंत्री को सबके सामने चूम लिया. मंच पर महिला मंत्री को पुरुष मंत्री द्वारा किए गए KISS का वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है.

मात्र 3 सेकेंड के भीतर हुआ यह वाक्या

यह घटना जर्मनी की राजधानी बर्लिन की है, जहां जर्मन महिला प्रतिनिधि एनालेना बेयरबॉक के गाल को क्रोएशिया के विदेश मंत्री गॉर्डन ग्रलिक रैडमैन ने चूमा. वह उसे किस करने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि, एनालेना बेयरबॉक हंस दीं और फिर गॉर्डन ग्रलिक कैमरों की ओर देखने लगे. इसका वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

लाखों लोग देख चुके यह वीडियो

कई महिलाओं ने कहा कि क्रोएशिया के विदेश मंत्री को ऐसा नहीं करना चाहिए था. मंत्री ने हद पार कर दी, हालांकि, कई लोगों ने कहा कि यह एक दिलचस्‍प मोंमेंट था, इसमें बुरा कुछ नहीं था. कुछ नारीवादी समूहों ने इस वाक्‍या पर नाराजगी भी जताई, लेकिन ग्रलिक रैडमैन ने अपनी इस आलोचना को नजरअंदाज कर दिया. रैडमैन का बयान आया है, उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि समस्या क्या थी…हम हमेशा एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं. यह एक सहकर्मी के प्रति गर्मजोशी भरा मानवीय दृष्टिकोण है. पता नहीं इसे गलत क्यों कहा जा रहा है.

यह भी पढ़िए: विवादों के बीच Bigg Boss 17 में गाना गाते हुए नजर आए Elvish Yadav, कहा – ‘छोटी-छोटी बातें…

जर्मन मीडिया ने इसे बताया ‘किस अटैक’

यहां वीडियो में आप देख सकते हैं कि 65 वर्षीय रैडमैन, 42 वर्षीय बेयरबॉक से हाथ मिलाने के लिए उनकी ओर बढ़ते हैं. इसके बाद अचानक उनके गालों पर Kiss करने की कोशिश करते हैं, वहीं, जर्मन महिला मंत्री अपना सिर उनसे दूर कर लेती हैं. वीडियो में दिख रहा है कि बर्लिन में ग्रुप फोटो करवाते हुए क्रोएशिया के विदेश मंत्री ने अपनी जर्मन समकक्ष एनालेना बेयरबॉक को गाल चूमने की कोशिश की. इस घटना के बाद हजारों लोगों में सोशल मीडिया पर तीखी बहस हुई, और बड़ी बात यह है कि जर्मन मीडिया ने इस घटना को ‘किस अटैक’ बताया है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

8 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

14 minutes ago

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…

33 minutes ago

Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…

36 minutes ago