ICC World Cup 2023

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में भारतीय स्पिनर्स का बोल-बाला, झटके 6 विकेट

World Cup 2023 IND vs AUS: वर्ल्ड कप 2023 का पांचवां मैच आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और तीन गेंद शेष रहते हुए 199 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई. इस मैच में भारतीय स्पिनर्स ने 6 विकेट लिए.

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने चुनी बैटिंग

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पारी की शरुआत करने डेविड वार्नर और मिशेल मार्श आए. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ओवर में ओपनर बल्लेबाज मिचेश मार्श बिना रन बनाए कैच आउट हो गए. उसके बाद बल्लेबाजी करने आए स्टीव स्मिथ ने वॉर्नर के साथ मिलकर पारी को संभाला.

199 पर ऑल आउट हुई ऑस्ट्रेलिया

डेविड वॉर्नर ने 52 गेंदों में 41 रन की पारी खेली. इसके अलावा स्टीव स्मिथ 71 गेंदों में 46 रन, लाबुशेन 41 गेंदों में 27 रन की पारी खेली. वहीं ग्लेन मैक्सवेल 15 रन, कैमरन ग्रीन 8 रन, पैट कमिंस 15 रन, मिचेल स्टॉर्क 28 रन, एडम जम्पा ने 6 रन और हैजलवुड ने एक रन बनाए. एलेक्स कैरी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.

भारतीय स्पिनर्स ने झटके 6 विकेट

वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान का आगाज करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमर तोड़कर रख दी.  अकेले स्पिनर्स ने कंगारू टीम के 6 विकेट चटका दिए. रविंद्र जाडेजा ने तीन विकेट, कुलदीप यादव ने 2 विकेट और रविचंद्रन अश्निन ने एक विकेट लिए. सबसे पहले रविंद्र जाडेजा ने 46 रन बनाकर खेल रहे स्टीव स्मिथ को चलता किया. इसके अगले ही ओवर में उन्होंने मार्शन लाबुशेन और एलेक्स कैरी को आउट किया. जाडेजा ने 10 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा इस दिग्गज का रिकॉर्ड

कुलदीप दो और अश्निन ने लिए एक विकेट

कुलदीप यादव ने भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को जाल में फंसाया. उन्होंने ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को आउट किया. वॉर्नर अर्धशतक के करीब खेल रहे थे. इसके अलावा कुलदीप ने 15 रन बनाकर खेल रहे ग्लेन मैक्सवेल को चलता किया. वहीं रवि चंद्रन अश्विन ने कैमरन ग्रीन को आउट किया.

तेज गेंजबाजों ने लिए 4 विकेट

49.3 ओवर में पूरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 199 रन पर ऑल आउट हो गई. स्पिन गेंदबाजों ने जहां कंगारू टीम के 6 बल्लेबाजों को आउट किया तो वहीं तेज गेंदबाजों ने 4 खिलाड़ियों को चलता किया. भारत की ओर से गेंदबाजी करने वाले सभी खिलाड़ियों ने विकेट लिए.

Vikash Jha

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

14 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

27 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

36 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

1 hour ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago