देश

आयकर विभाग के हाथों में मयूर ग्रुप की गर्दन! अब तक बरामद किया 26 किलो सोना, साढ़े 4 चार करोड़ कैश

Kanpur IT Raid: उत्तर प्रदेश के कानपुर में मयूर ग्रुप के मालिक के घर ‘मयूर विला’ में आयकर विभाग ने चौथे दिन भी डेरा डाले रखा. मयूर ग्रुप के कई जगहों के छापेमारी जारी है. जब से मयूर ग्रुप पर आयकर विभाग की टीम ने रेड मारी है, तभी से करोड़ों का कैश और सोने चांदी बरामद हो रहे हैं. अभी तक करीब 8 करोड़ रुपये का 26 किलो सोना और 4.5 करोड़ रुपये कैश बरामद किया जा चुका है. इसके अलावा 41 करोड़ की SAFTA शुल्क चोरी की बात भी सामने आई है. विभाग की कार्रवाई में मयूर ग्रुप की कई अनियमताएं और टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है.

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, करीब 150 अधिकारियों ने मयूर ग्रुप के 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें 26.307 किलो के जेवरात मिले हैं, जिसमें से 15.217 किलोग्राम जब्त कर लिया गया है. इनकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है. वहीं 4.5 करोड़ रुपये में से 3.7 करोड़ रुपये जब्त कर लिए गए हैं.

मयूर ग्रुप के मालिक से घंटों तक पूछताछ

करोड़ों रुपये की चोरी का खुलासा होने के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने मयूर ग्रुप के मालिक से घंटों तक पूछताछ की है. इसमें 41 करोड़ रुपये की SAFTA (South Asian Free Trade Area) शुल्क चोरी का भी पता चला है. आयकर विभाग के अधिकारियों ने डॉक्यूमेंट के साथ ग्रुप के मालिक से इस संबंध में पूछताछ की. आयकार विभाग के सुत्रों के मुताबिक, मयूर ग्रुप ने डाटा को मेंटेन करने के लिए हाईटेक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया, जिससे की डाटा को छुपाया जा सके. फिलहाल, इनकम टैक्स की टीम ने इस डाटा को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच की जा रही है. वहीं विभाग ने मयूर ग्रुप के मालिक के लैपटॉप की भी जांच शुरू कर दी है. इसके बाद अन्य टैक्स चोरी और अनियमिताओं का ब्योरा सामने आएगा.

सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग के नियमावली का उल्लंघन करके कालेधन को छिपाने के लिए कानपुर समेत देश के विभिन्न शहरों में जमीन खरीदने, इमारतों के निर्माण समेत अन्य कार्यों में खपाया है. आयकर विभाग की टीम की कानपुर नगर, कानपुर, देहात, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, इंदौर, देवास, समेत तीन दर्जन स्थानों पर छापे की कार्रवाई जारी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

24 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

30 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

38 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

1 hour ago