अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका (सोर्स-X)
AFG vs SL: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 30 वां मैच अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. पुणे में दोनों टीम अपना छठा मैच खेलने के लिए उतरेगी. दोपहर दो बजे से मैच खेला जाएगा. इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा. दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक दो-दो मैच जीत चुकी है. मैच से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों के आंकड़े, पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और संभावित प्लेइंग इलेवन.
पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोशिएशन स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. इस मैदान पर पहला मैच भारत बनाम बांग्लादेश खेला गया था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी. पुणे की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है. इस मैदान पर रन काफी बनते हैं. वहीं बाउंड्री भी खुब लगते हैं. अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाला मैच हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है. यहां गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं होता है. इस मैदान पर अब तक 8 वनडे मैच खेले गए हैं. जिसमें दफा 300 से ज्यादा रन बने हैं. ऐसे में क्रिकेट फैंस को ये मैच हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है. अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका मैच के दौरान पुणे में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. दिन में यहां आसमान साफ रहेंगे. वहीं तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम वनडे में 11 बार आमने-सामने हुई है. जिसमें 7 मैच में श्रीलंका ने जीत दर्ज की है, जबकि, तीन मैच में अफगानिस्तान को जीत मिली है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान और श्रीलंका की दो बार भिड़ंत हुई है, जिसमें दोनों बार श्रीलंका ने जीत दर्ज की है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमें कभी भी आमने-सामने नहीं हुई है. ऐसे में पुणे में होने वाला मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: शमी-बुमराह के आगे अंग्रेजों का सरेंडर, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों से रौंदा
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, इकराम अली खिल, राशिद खान, फजल हक फारूकी, नवीन उल हक, नूर अहमद.
कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (कप्तान), धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरू कुमारा, महेश तीक्षणा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालागे, दिलशान मधुशंका.
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…
हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…