देश

आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत, रेलवे ने बताई हादसे की वजह, ‘सिग्नल ओवरशूटिंग’ का किया गया जिक्र

Andhra Pradesh Train Accident: ओडिशा का बालासोर फिर बिहार और अब आंध्र प्रदेश में भीषण ट्रेन हादसा हो गया. इस हादसे में मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है. 54 से ज्यादा लोग घायल हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. घटनास्थल पर एनडीआरफ की टीमें रेस्क्यू अभियान चला रही हैं. इसी बीच रेलवे ने हादसे की वजह बताई है. जिसमें कहा गया है कि ये हादसा मानवीय भूल के कारण हुआ होगा.

इस वजह से हुआ रेल हादसा

29 अक्टूबर की शाम 7 बजे विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर स्पेशल के बीच भिडंत हो गई. जिसमें कई डिब्बे डीरेल हो गए. पूर्वी तटीय रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो ट्रेन की टक्कर इंसानी भूल की वजह से हुई होगी. वहीं पीआरओ विश्वजीत साहू ने बताया कि ”विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन द्वारा सिग्नल की ‘ओवरशूटिंग’ की गई. जिस कारण दोनों ट्रेनें आपस में टकरा गईं.”

क्या होता है ओवरशूटिंग

ओवरशूटिंग शब्द के बारे में बताते हुए साहू ने कहा कि ओवरशूटिंग तब होता है जब कोई ट्रेन लाल सिग्नल पर ठहरने के बजाय आगे चली जाए. इसके अलावा एक अन्य रेलवे अधिकारी के मुताबिक, दुर्घटना के कारण विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन संख्या 08532) के पीछे के दो डिब्बे और विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर (ट्रेन संख्या 08504) का लोको डिब्बा पटरी से उतर गया. जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 54 से ज्यादा घायल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- Andhra Pradesh Train Accident: आंध्र प्रदेश में 2 पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर, 6 यात्रियों की मौत, 18 घायल; रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

हादसा होने के बाद सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राहत-बचाव कार्य को तेज करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही घायलों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. सीएम रेड्डी ने रेलवे अधिकारियों को स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व सहित अन्य सरकारी विभागों के साथ कोआर्डिनेट करके तत्काल राहत-बचाव अभियान को तेज करने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए आदेश जारी किए. सीएम ने कहा कि हादसे में पीड़ितों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो. इसका भी ख्याल रखा जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

3 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

41 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

2 hours ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

2 hours ago