दुनिया

Sri Lanka ने की PAK जैसी हिमाकत, समंदर से 37 भारतीय मछुआरों को कैद कर ले गई श्रीलंकाई नौसेना, नौकाएं भी जब्‍त

Indian fishermen In Sri lanka: भारत के दो पड़ोसी देश पाकिस्‍तान और श्रीलंका के सैनिक अक्‍सर भारतीय मछुआरों को कैद कर ले जाते हैं. बीते रोज रात को श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्र में मछली पकड़ने वाले तमिलनाडु के 37 मछुआरों को अगवा कर लिया. उन मछुआरों की सभी नौकाओं को भी जब्‍त कर लिया गया.

श्रीलंकाई नौसेना की इस हिमाकत पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने केंद्र सरकार से संज्ञान लेने का अनुरोध किया है. स्टालिन ने इस बाबत विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा है, जिसमें उन्‍होंने कहा है कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़े गए सभी मछुआरों और नौकाओं को रिहा कराने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाए. स्‍टालिन के मुताबिक, इस महीने, श्रीलंकाई नौसेना ने राज्य की 10 नौकाओं को जब्त किया और 64 मछुआरों को पकड़ा है.

इस महीने 64 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ा

न्‍यूज एजेंसी ANI के अनुसार, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किये गए 37 मछुआरों के बारे में विदेश मंत्री को अवगत कराया. उन्होंने पत्र में लिखा, “इन गिरफ्तारियों और नौकाओं की ज़ब्ती को रोकने की हमारी लगातार मांग के बावजूद ये लगातार जारी है. मैं तमिलनाडु के लोगों की ओर से इसे रोकने के लिए बिना किसी देरी के तुरंत ठोस राजनयिक पहल शुरू करने का अनुरोध करता हूं.”

यह भी पढ़िए: कराची में भारतीय कैदी की मौत, पाकिस्तान 12 मई को 199 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा, लेकिन अभी सैकड़ों को जेल में बंद कर रखा है

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने लिखा केंद्र सरकार को पत्र

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखे गए पत्र में कहा,’जैसा कि आप जानते हैं हमारे मछुआरे आजीविका के लिए मछली पकड़ने पर निर्भर हैं और इनकी लगातार गिरफ्तारियों से मछुआरा समुदाय को भारी परेशानी और कष्ट हो रहा है. श्रीलंकाई नौसेना के ऐसे कृत्यों ने हमारे मछुआरों के मन में दहशत पैदा कर दी है. हमें मछुआरों के अधिकारों के लिए मुखर होना चाहिए और उनकी सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए.’

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

4 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

42 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

2 hours ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

2 hours ago