ICC World Cup 2023

SA vs ENG: वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी जीत, डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 229 रनों से दी करारी शिकस्त

SA vs ENG: वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को साउथ अफ्रीका ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 20वें मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम 170 रन पर ऑल आउट हो गई. क्लासेन प्लेयर ऑफ द मैच बने.

अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने

टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 18 रन के स्कोर पर जॉनी बेयरस्टो (10 रन) के रूप में टीम को पहला झटका लगा. वहीं 23 रन पर जो रूट (2 रन) और 24 रन के स्कोर पर डेविड मलान (6 रन) पवेलियन लौट गए. बेन स्टोक्स भी 5 रन बनाकर आउट हो गये. 100 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते इंग्लैंड के आठ खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे. साउथ अफ्रीकी गेंदबाजी के आगे पूरी इंग्लिश टीम धराशायी हो गई. इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन मार्क वुड (नाबाद 43 रन) ने बनाए.

साउथ अफ्रीका ने खड़ा किया विशाल स्कोर

टॉस हारने के बाद साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी करने का न्योता मिला. ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और रीजा हेंड्रिक्स बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन पहले ही ओवर में 4 रन के स्कोर पर डिकॉक आउट हो गये. इसके बाद क्रीज पर आए रासी वान दर दुसें (60 रन) ने रीजा हेंड्रिक्स (80 रन) के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी की और यहीं से टीम मजबूत स्थिति में आई. एडन मारक्रम ने 42 रन बनाकर आउट हो गये.

हेनरिक क्लासेन ने तूफानी शतकीय पारी खेली. उन्होंने 67 गेंदों में 109 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले. वहीं मार्को यानसन 42 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद लौटे. यानसन ने अपनी पारी के दौरान 6 छक्के और तीन चौके लगाए. इस तरह से साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 399 रन बनाए.

जेराल्ड कट्जी ने झटके तीन विकेट

इंग्लैंड के रीस टॉप्ली ने साउथ अफ्रीका के तीन विकेट झटके. वहीं आदिल राशीद औ गस ऐटकिंसन को दो-दो सफलता मिली. इधर, साउथ अफ्रीका टीम की बात करें तो जेराल्ड कट्जी ने तीन विकेट चटकाए. लुंगिनी एनगिडी और मार्को यानसन ने दो-दो विकेट लिए. जबकि, कगिसो रबाडा और केशव महाराज ने एक-एक सफलता प्राप्त की.

ये भी पढ़ें- NED vs SL: वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने दर्ज की पहली जीत, नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

क्रिंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान दर दुसें, एडन मारक्रम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, जेराल्ड कट्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगिनी एनगिडी.

इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), डेविड विली, आदिल रशीद, गस ऐटकिंसन, मार्क वुड, रीस टॉप्ली.

– भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

5 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

52 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago