यूटिलिटी

Tata Technologies IPO: शेयर प्राइस से लेकर लॉन्चिंग डेट तक, यहां जानें सबकुछ

Tata Technologies IPO: Tata Group भारत का सबसे विश्वसनीय बिजनेस ग्रुप है. ऐसे में जैसे ही यह खबरें पुख्ता हुईं हैं कि ग्रुप अपना नया आईपीओ लाने वाला है, तैसे ही शेयर मार्केट में खलबली मच गई है. टाटा के शेयर्स को लेकर दीवानगी एक बार फिर देखने को मिलने वाली है. जानकारी के मुताबिक जल्द ही टाटा ग्रुप का टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ दस्तक दे सकता है. इसको लेकर लोगों के सब्र का बांध भी टूटने लगा है लेकिन इस बीच इसके लॉन्च होने की संभावित तारीखों से लेकर शेयर प्राइस सभी पर कुछ अहम खबरें सामने आई हैं.

Tata Technologies को लेकर स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर की कीमत 400 से 542 रुपये तक हो सकती है. कंपनी के आईपीओ का साइज करीब 22 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का होने की संभावनाएं जताई गईं हैं. इस कंपनी में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी है. ऐसे में आईपीओ के जरिए टाटा मोटर्स इससे अपनी करीब 9.9 फीसदी तक की हिस्सेदारी घटाने वाली है.

यह भी पढ़ें-5G Network के मामले में यूरोप का भी ‘बॉस’ बन गया भारत, डिजिटाइजेशन में लगाई लंबी छलांग

Tata Technologies IPO Launch Date क्या होगी?

टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ की लॉ़न्चिंग की तारीखों को लेकर भी अहम बात सामने आई हैं. इस बीच केजरीवाल रिसर्च एंड इंवेस्टमेंट एंड सर्विस के फाउंडर अरुण जेटली ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि टाटा मोटर्स एक लिस्टेड कंपनी है और वह IPO के जरिए अपनी हिस्सेदारी रिलीज करेगी. आईपीओ की लॉन्चिंग को लेकर जेटली ने कहा है कि टाटा मोटर्स का रिजल्ट 2 नवंबर को आएगा और इसके बाद दो तीन हफ्ते के अंदर टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आ सकता है.

यह भी पढ़ें-DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने बढ़ाया 4 प्रतिशत DA

आईपीओ के जीएमपी को लेकर भी बड़ा ऐलान हुआ है. स्टॉक मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स ने जानकारी दी है कि टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का जीएमपी 255 रुपये है. ऐसे में ग्रे मार्केट में टाटा ग्रुप के इस आईपीओ को लेकर काफी जोश है और वह पूरी तरह से बुलिश है. ऐसे में यह देखने को मिल सकता है कि टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ के लिए लोगों की दीवानगी अलग स्तर की हो और आईपीओ की सफलता हद से ज्यादा हो जाए.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

28 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

1 hour ago

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

9 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

9 hours ago