शतक लगाने के बाद कुसल मेंडिस (सोर्स- X)
World Cup 2023 PAK vs SL: वर्ल्ड कप 2023 के आठवें मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए श्रीलंका की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया. पहले कुसल मेंडिस और उसके बाद सदीरा समरविक्रमा ने तूफानी पारी खेलते हुए शानदार शतक जमाए. दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. 50 ओवर में श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट खोकर 344 रन बनाये और भारत का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया.
श्रीलंकाई टीम की ओर से कुसल मेंडिस ने 65 गेंदों में शानदार शतक लगाया. वह एक दिवसीय वर्ल्ड कप में श्रीलंका की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये. इससे पहले ये रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम था. मेंडिस के बाद सदीरा समरविक्रमा ने भी तूफानी पारी खेली. उन्होंने 89 गेंद में 108 रन की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और दो छक्के निकले. वहीं कुसल मेंडिस ने 112 रनों की पारी खेली. इसके अलावा धनंजय डी सिल्वा ने 25 रनों का योगदान दिया.
श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ 344 रन ठोक डाले और भारत का रिकॉर्ड तोड़ दिया. श्रीलंका अब वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के नाम था. भारत ने 2019 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 336 बन बनाए थे.
ये भी पढ़ें- World Cup 2023 PAK vs SL: पाकिस्तान के खिलाफ कुसल मेंडिस ने जड़ा तुफानी शतक, टूटा कुमार संगकारा का रिकॉर्ड
वनडे वर्ल्ड में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम अब श्रीलंका हो गई है. इससे पहले भारत के नाम ये रिकॉर्ड था. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2019 में 336 रन बनाए थे. भारत के अलावा तीसरे स्थान पर इंग्लैंड है. साल 2019 के वर्ल्ड कप में ही इंग्लैंड ने नॉटिंघम में खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 334 रन बनाए थे. इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली चौथी टीम ऑस्ट्रेलिया है. साल 2003 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 310 रन बनाए थे.
श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 50 ओवर में 344 रन बनाए. हैदराबाद की पिच पर श्रीलंकाई बल्लेबाज के आगे पाक टीम के गेंदबाज पस्त हो गये. टीम के टॉप गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली और हारिस राउफ ने जमकर रन लुटाए. हसन ने 10 ओवर में 71 रन खर्च कर 4 विकेट लिए.
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…