ICC World Cup 2023

World Cup 2023: जडेजा के बाद राहुल-विराट का कहर, कंगारुओं को 6 विकेट से रौंदकर टीम इंडिया ने दर्ज की शानदार जीत

World Cup 2023 India Vs Australia: वर्ल्ड कप 2023 के पांचवे मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 200 रनों का टारगेट दिया था. जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 41.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारतीय पारी की शुरूआत अच्छी नहीं रही. तीन ओवर में दो रन के स्कोर पर टीम के तीन विकेट गिर गये थे.

भारत के दो रन पर गिर गये थे तीन विकेट

199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज बिना रन बनाए पवेलियन लौट आए. पहले ओवर में मिचेल स्टॉर्क ने ईशान किशन को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच आउट कर दिया. इसके बाद तीसरे ओवर के दूसरी गेंद पर जोश हेजलवुड ने रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया और तीसरी गेंद पर श्रेयश अय्यर को चलताकर दिया. इस तरीके से भारत के तीन विकेट पहले तीन ओवर में ही गिर गए और टीम इंडिया लड़खड़ा गई.

कोहली और केएल राहुल ने संभाली पारी

2 रन के स्कोर पर 3 विकेट गिरने के बाद क्रीज पर विराट कोहली और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत की ओर ले गए. विराट कोहली और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी की. विराट के आउट होने के बाद केएल राहुल का साथ देने के लिए ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या आए. उन्होंने 8 गेदों में 11 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में भारतीय स्पिनर्स का बोल-बाला, झटके 6 विकेट

टीम इंडिया ने 52 गेंद शेष रहते दर्ज की जीत

विराट कोहली और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी की. विराटकोहली 85 रन बनाकर आउट हुए. वहीं केएल राहुल 97 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम को जीत दिला दी. भारत ने 52 गेंद शेष रहते हुए हुए जीत दर्ज की. इस तरह से भारत ने वर्ल्ड कप 2023 संस्करण का आगाज जीत के साथ किया.

पाकिस्तान से 14 अक्टूबर को होगी भिड़ंत

भारत का अगला मुकाबला 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के साथ होना है. जबकि, 14 अक्टूबर को भारत अहमदाबाद में अपने चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेंगी. पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं. पाक के खिलाफ होने वाले मैच में स्टेडियम खचाखच भरे रहने की उम्मीद है.

Vikash Jha

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

18 seconds ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

4 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

45 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

52 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

52 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

59 minutes ago