देश

शातिर दुल्हन! इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनकर महिला ने सिपाही को प्रेमजाल में फंसा की शादी, लूट लिए लाखों रुपये, फिर ऐसे खुला राज

UP: कहतें हैं सोशल मीडिया पर अगर किसी से प्यार हो तो उसकी तहकीकात अच्छे से कर लेनी चाहिए, क्योंकि आज के समय कौन किस तरह से धोखा दे देता है इसके तमाम उदाहरण हैं. इसी से जुड़ा एक मामला यूपी के कानपुर से सामने आया है. जहां एक सिपाही को महिला ने खुद को इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बताकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और फिर उससे लाखों रुपये लूट लिए. हालांकि महिला ने सिपाही से शादी भी कर ली थी. उसने शादी में सिपाही को कार देने के लिए 6 लाख रुपये की डिमांड की थी. सिपाही भी महिला से प्यार करता था तो उसे कोई ज्यादा शक नहीं हुआ और उसने रुपये दे दिए.

हालांकि कुछ समय बाद सिपाही ने महिला को घर में दूसरे शख्स के साथ देख लिया. इसके बाद उसने पूरे मामले की बारे पता किया तो उसके होश उड़ गए और जो सच सामने आया उसे जानकर वह हैरान रह गया.

फेसबुक पर हुआ था प्यार

कानपुर के फजलगंज थाने में यह सिपाही तैनात है. एक दिन फेसबुक पर उसकी दोस्ती शिवांगी नाम की लड़की से हो गई. दोनों के बीच खूब बातचीत हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई. इस दौरान महिला ने सिपाही से कहा कि वह उससे शादी करना चाहती है. इस पर सिपाही भी तैयार हो गया.

महिला ने इस तरह लूटे 6 लाख रुपये

महिला ने सिपाही से कहा कि उसके घर वाले उसे स्कॉर्पियो दहेज में देना चाहते हैं. इसलिए उसे कुछ पैसों की जरुरत है. महिला ने सिपाही से कहा कि हम दोनों मिलकर गाड़ी खरीद लेते हैं और वैसे भी गाड़ी तो आपके पास ही रहेगी. इसके बाद सिपाही तैयार हो गया और महिला को 6 लाख और कुछ हजार रुपये दे दिए. फिर दोनों की शादी हो गई, लेकिन स्कॉर्पियों घर नहीं आई, इस पर सिपाही ने पूछा तो महिला ने कहा कि गाड़ी की बुकिंग कर दी है अभी वेटिंग में तो कुछ समय में आ जाएगी. सिपाही को महिला से इतना प्यार था कि उसे जरा भी शक नहीं हुआ और दोनों कानपुर में ही एक कमरा लेकर शादीशुदा जिंदगी जीने लगे.

इसके बाद महिला ने एक दिन सिपाही से कहा कि उसका ट्रांसफर चंडीगढ़ हो गया है तो उसे वहां जाना होगा. सिपाही ने सोचा सरकार नौकरी है तो जाना पड़ेगा ही. इसके लिए भी सिपाही ने परमिशन दे दी.

यह भी पढे़ं- आयकर विभाग के हाथों में मयूर ग्रुप की गर्दन! अब तक बरामद किया 26 किलो सोना, साढ़े 4 चार करोड़ कैश

फिर एक दिन सिपाही ने ड्यूटी से लौटने के बाद महिला को घर में एक और शख्स के साथ देख लिया तो उसने महिला से सवाल जवाब किए तो इसका महिला सही जवाब नहीं दिया. इसके बाद सिपाही को शक और जांच की तो पता चला कि महिला ने उसे धोखा दिया. शिवांगी की शादी तो पहले ही हो चुकी है. उसके बच्चे भी हैं. उसने केवल रुपये ठगने के लिए उससे शादी थी और वह कोई इनकम टैक्स इंस्पेक्टर नहीं है. इसके बाद सिपाही ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. जांच हुई तो पता चला कि वह कोई इनकम टैक्स इंस्पेक्टर नहीं है और फिर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

44 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

46 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

1 hour ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

1 hour ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

2 hours ago