जो रुट और डेविड मलान (सोर्स- X)
World Cup 2023 ENG vs BAN: वर्ल्ड कप 2023 के सातवें मैच में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 364 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 48.5 ओवर में ऑल आउट हो गई.
टॉस हारने के बाद इंग्लैंड को बल्लेबाजी करने का न्योता मिला. टीम की ओर से ओपनिंग करने आए सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान ने बेहतरीन शुरुआत की. इंग्लैंड को पहला झटका 18वें ओवर में 115 रन के स्कोर पर लगा. शाकिब अल हसन की गेंद में बेयरस्टो बोल्ड हो गये. वे 52 रन बनाकर खेल रहे थे. अपनी पारी के दौरान जॉनी बेयरस्टो ने 8 चौके लगाए.
जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद जो रूट ने मलान के साथ मिलकर पारी को संभाली लेकिन 38वें ओवर में मलान आउट हो गये. उन्होंने 107 गेंदों में 140 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 5 छक्का लगाए. उसके बाद जोश बटलर और रूट ने पारी को संभाला लेकिन 40वें ओवर में जोस बटलर 20 रन बनाकर आउट हो गये. उसके बाद 42 वें ओवर में जो रूट के रूप में इंग्लैंड को चौथा झटका लगा. वो 68 गेंदों में 82 रन बनाकर आउट हुए.
इंग्लैंड टीम की ओर से हैरी ब्रूक ने 15 गेंदों में 20 रन, सैम करन ने 15 गेंदों में 11 रन, क्रिस वोक्स ने 14 रन, आदिल रशीद ने 11 रन बनाए. मार्क वुड ने 6 रन और रीस टॉप्ली ने 1 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं लियम लिविंगस्टन बिना रन बनाए आउट हो गये. बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन से सर्वाधिक 4 विकेट लिए. वहीं शोरिफुल इस्लाम ने तीन विकेट लिए. इसके अलावा तस्कीन अहमद और शाकिब अल हसन ने एक-एक विकेट लिए.
265 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ओवर के चौथी गेंद पर टीम पर पहला झटका लगा. वहीं पांचवें गेंद में दूसरा झटका लगा. तंजिद हसन एक रन और नजमुल शांतो बिना खाता खोले आउट हो गये. दस ओवर के भीतर बांग्लादेश के टॉप चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे.
बांग्लादेश की ओर से ओपनर बल्लेबाज लिट्टन दास ने 66 गेंदों पर 76 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और दो छक्के लगाए. इसके अलावा मुशफिकुर रहीम 51 रन, तौहीद हृदोय 39 रन, मेहदी हसन 14 रन, तस्कीन अहमद 15 रन और शोरिफुल इस्लाम ने 12 रन बनाए. इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान 3 बनाकर नाबाद रहे. इस तरह से पूरी बांग्लादेश की टीम 49वें ओवर के दूसरी गेंद पर 227 रनों पर ऑल आउट हो गई.
इंग्लैंड की ओर से रीस टॉप्ली ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके. वहीं क्रिस वोक्स ने दो विकेट लिए. इसके अलावा सैम करन, मार्क वुड, आदिल रशीद और लियम लिविंगस्टन ने एक-एक विकेट लिए. डेविड मलान प्लेयर ऑफ द मैच बने.
जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), डेविड मलान, जो रूट, जॉस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, मार्क ववुड, रीस टॉप्ली.
लिट्टन दास (विकेटकीपर), तंजिद हसन, नजमुल शांतो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम, मो. तौहीद हृदोय, मेहदी हसन, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर हरमान.
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतोष…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और कामकाज…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: राशिफल के अनुसार, आज का दिन खुशियों और सकारात्मकता से…