देश

CM Yogi की ‘सिंध’ वाली टिप्पणी से तिलमिलाया पाकिस्तान, कहा-‘अखंड भारत’ के दावे से प्रेरित है बयान

CM Yogi: 500 साल बाद जब श्रीराम जन्मभूमि वापस मिल सकता है तो सिंध प्रांत को पाकिस्तान से वापस क्यों नहीं लिया जा सकता है? यह बातें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिंधी सम्मेलन में कहा था. अब इस बात पर पाकिस्तान को मिर्ची लग गई है. पाकिस्तान ने योगी के बयान की निंदा की है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि राजनेता ने भड़काऊ टिप्पणी की है. उनका दावा ‘अखंड भारत’ के अनावश्यक दावे से प्रेरित हैं. बलूच ने कहा कि योगी की बेहद गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी की निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंता का विषय है कि बीजेपी- आरएसएस गठबंधन अपने विभाजनकारी राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के विचारों को बढ़ावा देते हैं.

सीएम योगी ने क्या कहा था?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि अगर श्री राम जन्मभूमि को 500 साल बाद वापस लिया जा सकता है, तो कोई कारण नहीं है कि हम “सिंधु” – सिंध प्रांत, जो अब पाकिस्तान में है, वापस नहीं ले सकते. राज्य सरकार द्वारा जारी एक प्रेस बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “500 वर्षों के बाद, अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है. रामलला फिर से अपने निवास स्थान पर विराजमान होंगे.” जनवरी में प्रधानमंत्री मोदी भव्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे.

यह भी पढ़ें: पैगंबर मोहम्मद से लेकर ईसा मसीह तक…एक ही जगह पर 3 धर्मों का दावा, कहानी यरूसलम की

“विभाजन के दौरान सिंधी समुदाय को हुई सबसे ज्यादा तकलीफ”

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा था कि सिंधी समुदाय को अपनी वर्तमान पीढ़ी को अपने इतिहास के बारे में बताने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि विभाजन के बाद सिंधी समुदाय को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति की जिद के कारण देश का विभाजन हुआ. सीएम योगी ने आगे कहा कि जब देश का बंटवारा हुआ तो लाखों लोगों का कत्लेआम हुआ. भारत का एक बड़ा इलाका पाकिस्तान बन गया. सबसे ज्यादा तकलीफ सिंधी समुदाय को हुई क्योंकि उन्हें अपनी मातृभूमि छोड़नी पड़ी. आज भी हमें उस त्रासदी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

6 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

7 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

8 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

8 hours ago