श्रीलंका टीम के बल्लेबाज (सोर्स-X)
SL vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 में लीग मैच अब अपने आखिरी दौर में है. टूर्नामेंट के 41वें मैच में गुरुवार को एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 171 रन पर ऑल आउट हो गई. कुसल परेरा ने 28 गेंदों में 51 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा महीश तीक्षणा 39 रन बनाकर नाबाद लौटे. अब न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 172 रनों की जरूरत है.
चेन्नई के मैदान पर टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में तीन रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा. ओपनर पथुम निसंका दो रन बनाकर आउट हो गए. कुसल परेरा ने 28 गेंदों में 51 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए. महेश तीक्षणा (नाबाद 38 रन) दूसरे सर्वाधिक रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को नहीं छू सका.
श्रीलंका टीम के 6 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए और पूरी टीम 171 रन पर ऑल आउट हो गई. न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ड ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके. इसके अलावा लॉकी फॉर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और रचिन रवींद्र ने दो-दो विकेट निकला. इसके अलावा टीम साउदी को एक सफलता मिली.
बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका की टीम कुछ खास नहीं कर पाई है. श्रीलंका टीम को अब तक खेले गएआठ मैच में से 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं दो मैच में उसे जीत मिली है. फिलहाल श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है. आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम मैच के बाद उसका वर्ल्ड कप 2023 का सफर खत्म हो जाएगा.
डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट.
पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका.
ये भी पढ़ें- ENG vs NED: इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप में दर्ज की दूसरी जीत, नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराया
जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…
Axis Bank Privilege vs Neo Credit Card: Axis Bank Privilege Credit Card पर ज्वाइनिंग और…
Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद…
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…