खेल

“वह एक ऐसा लीडर नहीं जो दूसरों पर दबाव डाले…” रोहित शर्मा की जगह बुमराह को टेस्ट कप्तान बनाने पर Little Master का बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टेस्ट कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी बनने की सिफारिश की है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट से बाहर रहने का फैसला किया, जिसके बाद उनकी टेस्ट कप्तानी को लेकर सवाल खड़े हुए. हालांकि, रोहित ने यह स्पष्ट किया कि यह स्थायी फैसला नहीं है. बावजूद इसके, भारतीय प्रशंसक अब यह सोचने लगे हैं कि क्या टीम प्रबंधन कप्तानी और ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए नए विकल्पों पर विचार करेगा, क्योंकि यह सीरीज रोहित के लिए व्यक्तिगत रूप से निराशाजनक रही.

जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में टीम के उपकप्तान थे. उन्होंने दो टेस्ट मैचों (पहला और आखिरी) में टीम की कप्तानी की. बुमराह ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में भारत का नेतृत्व किया, जहां टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया 295 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. इसके बाद सिडनी टेस्ट में जब रोहित ने खुद को प्लेइंग XI से बाहर रखने का फैसला किया तब उन्होंने एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली.

गावस्कर ने की बुमराह की तारीफ

गावस्कर फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग की कमेंट्री कर रहे हैं. वहां उन्होंने बुमराह की कप्तानी की जमकर तारीफ की.

उन्होंने कहा, “बुमराह अगले कप्तान हो सकते हैं, मुझे लगता है कि वह अगले कप्तान बनेंगे क्योंकि वह सामने से नेतृत्व करते हैं. उनमें एक अच्छे लीडर के गुण हैं. कुछ कप्तान ऐसे होते हैं जो खिलाड़ियों पर बहुत दबाव डालते हैं. लेकिन बुमराह के साथ ऐसा नहीं है. वह उम्मीद करते हैं कि खिलाड़ी अपना काम करें और दिखाएं कि वे राष्ट्रीय टीम में क्यों हैं. उन्हें कभी किसी खिलाड़ी पर दबाव डालते हुए नहीं देखा गया.”

गावस्कर ने आगे कहा, “वह मिड-ऑफ और मिड-ऑन पर खड़े होकर लगातार खिलाड़ियों को सलाह देते हैं. उनकी यह आदत बेहतरीन है. मुझे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं होगा अगर वह जल्द ही टीम के स्थायी टेस्ट कप्तान बन जाएं.”

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारत 1-3 से सीरीज हार गया. इसके साथ ही टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की दौड़ से भी बाहर हो गई. अब भारत की अगली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ होगी. यह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से शुरू होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 minutes ago

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’: मेट्रो सेवाएं रोकने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…

16 minutes ago

दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन सेवाएं ठप करने पर SC सख्त, अवमानना याचिका पर कल स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई

CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…

33 minutes ago

‘बिना सबूत धांधली का आरोप मत लगाओ’, चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व IAS-IFS, SIR को बताया जरूरी

124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…

38 minutes ago

किसी को घसीटा, किसी को उठाया: दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का कड़ा एक्शन, लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…

1 hour ago