देश

पाकिस्तान का पक्षकार बनने की क्या मजबूरी? भारत को ‘साइड प्लेयर’ बताकर घिरे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Chicago Speech Controversy: अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भारत की विदेश नीति और वैश्विक भूमिका को लेकर दिए गए बयान ने देश की राजनीति में नया बवाल खड़ा कर दिया है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि वैश्विक भू-राजनीति में भारत की स्वतंत्र प्रभाव डालने की क्षमता कम हो रही है और वह एक ‘साइड प्लेयर’ (गौण भूमिका निभाने वाला) बनता जा रहा है, जबकि पाकिस्तान जैसे देश प्रमुख वैश्विक ताकतों के साथ जुड़ रहे हैं.

राहुल गांधी के इस वक्तव्य के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल यूनाइटेड (JDU) और शिवसेना के नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर चौतरफा हमला बोला है. एनडीए नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते विदेश की धरती पर भारत की उपलब्धियों को नकार रहे हैं और देश की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

‘पाकिस्तान का पक्षकार बनने की मजबूरी क्या है? (Pankaj Chaudhary On Rahul Gandhi)

यूपी भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नीतियों पर कड़ा कटाक्ष किया. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर भारत के हितों की पैरवी करने के बजाय पाकिस्तान का पक्ष लेने की क्या मजबूरी है.

पंकज चौधरी ने आरोप लगाया कि जिस मंच से भारत की आलोचना की जा रही है, वहीं से पाकिस्तान की प्रशंसा की जा रही है और दुनिया में फजीहत झेल रहे देश की पीठ थपथपाने के लिए भारत को ‘साइड प्लेयर’ बताया जा रहा है. उन्होंने कांग्रेस संगठन पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी पिछले दो दशकों से ऐसे नेतृत्व को ढो रही है जिसे भारत का वैश्विक नेतृत्व रास नहीं आ रहा है.

हेमा मालिनी और संजय झा ने भी उठाए सवाल (Hema Malini slams Rahul Gandhi)

राहुल गांधी के नकारात्मक रुख को लेकर मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

हेमा मालिनी (सांसद, भाजपा): नागपुर में ऑरेंज सिटी लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा देश को नीचा दिखाने और यह दर्शाने में लगे रहते हैं कि देश खराब स्थिति में है, जबकि सच्चाई जनता जानती है. उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी.

संजय झा (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, JDU): उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी भी देश के बारे में सकारात्मक बात नहीं करते. कोविड-19 संकट से उबरने से लेकर मध्य पूर्व में ईरान-अमेरिका तनाव के दौरान तेल-गैस की आपूर्ति बनाए रखने तक, भारत ने हर वैश्विक चुनौती को कुशलता से संभाला है और आज दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है.

12 साल से सोए थे राहुल गांधी

भाजपा और शिवसेना के अन्य नेताओं ने भी आंकड़ों और हालिया घटनाक्रमों का हवाला देते हुए नेता प्रतिपक्ष के दावों को खारिज किया.

राम कदम (नेता, BJP): उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी के बयानों से उनका नाम हटा दिया जाए, तो कोई भी इसे सीमा पार बैठे भारत-विरोधी व्यक्ति का बयान समझेगा. कांग्रेस के समय अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, जो पीएम मोदी के नेतृत्व में 4थे स्थान पर पहुंची और जल्द ही तीसरे स्थान पर होगी.

प्रतुल शाहदेव (प्रवक्ता, BJP): उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी पिछले 12 वर्षों से कुंभकर्ण की नींद सोए थे. ईरान ने भारत को अपना विश्वसनीय मित्र बताया, इजरायल ने ‘ऑल वेदर फ्रेंड’ कहा और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा रहा, जबकि पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया.

आनंद दुबे (प्रवक्ता, शिवसेना): उन्होंने कहा कि जो पाकिस्तान खुद अराजकता, गृहयुद्ध जैसे हालात और आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है, वह वैश्विक संकटों में क्या मध्यस्थता करेगा. विदेश में देशभक्ति की बात करना और देश में अराजकता फैलाने वालों का साथ देना दोहरा रवैया है.

सियासी विमर्श के केंद्र में विदेश नीति (Rahul Gandhi statement Controversy)

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घरेलू राजनीति और विदेश नीति की आलोचना को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच यह टकराव लगातार गहराता जा रहा है. जहां राहुल गांधी ने वैश्विक चर्चाओं में भारत की स्वतंत्र भूमिका को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं एनडीए के घटक दलों ने भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति, कूटनीतिक साख और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी कार्रवाइयों का उदाहरण देते हुए इसे विपक्ष की हताशा करार दिया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने दिया राज्यों की यूनिट मजबूत करने का संदेश, भगोड़ों पर कसेगा शिकंजा

NIA की छठी एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों की एंटी…

7 minutes ago

मेले में आधी रात मचा बवाल, झगड़ा शांत कराने पहुंचे BJP नेता की मौत, एक युवक हिरासत में

Chandan Mandal Death: पश्चिम बंगाल के मालदा में कार्तिक पूजा के मेले में युवकों के…

23 minutes ago

मां की विदाई में पैतृक घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: पंचूर गांव में किए अंतिम दर्शन, शनिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार

CM Yogi Adityanath: माता सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के…

25 minutes ago

सीएम सम्राट चौधरी का ‘Build in Bihar, Believe in Bihar’ मंत्र, 30 दिन में प्रस्ताव मंजूर न होने पर 31वें दिन अपने आप मिलेगी स्वीकृति

बिहार में 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर मुहर लगने के साथ मुख्यमंत्री…

33 minutes ago

आतंक मचाने आ गया चक्रवात ‘आकवान’, पश्चिम बंगाल में नदियां और समुद्र उफान पर, मछुआरों पर लगा रोक

Cyclone Akvan: चक्रवात ‘आकवान’ के असर से दक्षिण 24 परगना और सुंदरबन में भारी बारिश…

49 minutes ago

जम्मू-कश्मीर: चुनौतियां और संघ’ का भव्य विमोचन: डॉ. नसीब अली बोले-“संघ को समझना आसान नहीं, उसके काम को समझने की ज़रूरत”

कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में चाणक्य वार्ता प्रकाशन समूह द्वारा आयोजित समारोह में…

59 minutes ago