प्रतीकात्मक चित्र
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक 1.45 करोड़ रजिस्ट्रेशन और 6.34 लाख सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन पूरे हो चुके हैं. यह जानकारी मंगलवार को संसद में साझा की गई. योजना का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2027 तक आवासीय सेक्टर में 1 करोड़ रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन पूरा करना है. इसके लिए सरकार ने 75,021 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है.
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, योजना के तहत सबसे अधिक सोलर इंस्टॉलेशन गुजरात में हुए हैं. यहां 2,86,545 रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन पूरे हो चुके हैं. महाराष्ट्र 1,26,344 इंस्टॉलेशन के साथ दूसरे स्थान पर है. उत्तर प्रदेश में 53,423 इंस्टॉलेशन किए गए हैं.
राज्यसभा में लिखित उत्तर में केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाईक (Union Minister Shripad Naik) ने बताया कि अब तक 3.66 लाख आवेदकों को सब्सिडी जारी की गई है. सब्सिडी आमतौर पर 15-21 दिनों के भीतर जारी की जा रही है. मंत्री ने कहा कि इस योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए मंत्रालय सभी संबंधित पक्षों जैसे आरईसी, डिस्कॉम और वेंडर्स के साथ समन्वय कर रहा है. योजना को प्रभावी बनाने के लिए आ रही चुनौतियों का समाधान किया जा रहा है.
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों को अपने घर की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इस योजना में सब्सिडी की सुविधा दी जाती है. योजना का उद्देश्य अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy) को बढ़ावा देना और बिजली की खपत को सस्ता बनाना है.
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन नेशनल पोर्टल पर किया जा सकता है. अभी तक 26.38 लाख आवेदन इस पोर्टल पर दर्ज किए गए हैं.
ये भी पढ़ें- पंजाब के पूर्व सीएम Sukhbir Singh Badal पर जानलेवा हमला, स्वर्ण मंदिर के गेट पर मारी गई गोली
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर,…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक…