Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Renewable Energy

अदाणी ग्रुप ने गुजरात के मुंद्रा में भारत के सबसे लंबे 91.2 मीटर विंड टर्बाइन ब्लेड का उत्पादन शुरू कर दिया है. 5.0 मेगावाट के इस नए टर्बाइन प्लेटफॉर्म से कम हवा वाले इलाकों में भी ज्यादा बिजली उत्पादन संभव हो सकेगा.

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 2366.21% की बढ़ोतरी दर्ज की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और एक्सपो-2026' का उद्घाटन किया. 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पीएम मोदी ने भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा और निवेश के अवसरों को रेखांकित किया.

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में शानदार प्रदर्शन करते हुए पावर सप्लाई EBITDA में 41% की वृद्धि दर्ज की है. कंपनी की बिजली बिक्री 32% बढ़कर 25.75 बिलियन यूनिट पहुंच गई. पढ़िए विस्तृत रिपोर्ट.

SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की प्रमुख एनएसई-लिस्टेड कंपनी 'सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड' ने शिविंदर सिंह भुट्टर को मानव संसाधन (Human Resources) विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम को मंज़ूरी दे दी है. यह ऐतिहासिक पहल भारत के इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (InSTS) को मज़बूत करेगी, जिससे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 135 गीगावाट (GW) तक रिन्यूएबल एनर्जी की निकासी हो सकेगी.

ओडिशा का धमरा पोर्ट 100% रिन्यूएबल बिजली से संचालित होने वाला भारत का पहला बड़ा मल्टी-कार्गो कमर्शियल पोर्ट बन गया है. APSEZ के इस कदम से पोर्ट की बिजली जरूरत पूरी तरह हरित ऊर्जा से पूरी होगी और कार्बन उत्सर्जन घटाने में मदद मिलेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में NGT का अत्याधुनिक मोबाइल ऐप लॉन्च किया और जलवायु परिवर्तन पर भारत का पक्ष रखा.

बायोगैस क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों को सशक्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपए के कुल परिव्यय वाली ‘गोबरधन’ (नेशनल सर्कुलर बायोएनर्जी स्कीम) को मंजूरी दे दी.

मिडिल क्लास परिवारों की सबसे बड़ी चिंताओं में से एक बिजली का बढ़ता बिल अब एक लोकप्रिय टीवी सीरीज की कहानी के जरिए चर्चा का विषय बन गया है.