Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पंजाब के पूर्व सीएम Sukhbir Singh Badal पर जानलेवा हमला, स्वर्ण मंदिर के गेट पर मारी गई गोली

पंजाब के अमृतसर में पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला किया गया है. उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है.

Sukhbir Singh Badal

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल.

पंजाब के अमृतसर में पूर्व सीएम औरअकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला किया गया है. उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है. स्वर्ण मंदिर के अंदर गेट पर फायरिंग की गई, जिसमें सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए.

कार्यकर्ता कर रहे हंगामा

हमले के बाद अकाली दल के कार्यकर्ता स्वर्ण मंदिर के बाहर हंगामा कर रहे हैं. उनकी मांग है कि घटना की न्यायिक जांच कराई जाए. सुखबीर सिंह बादल पर ये हमला उस समय हुआ, जब वह धार्मिक सजा के तौर पर गेट पर बैठे हुए थे.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम नारायण सिंह चौड़ा बताया जा रहा है. आरोपी पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital