देश

Viswanathan Anand ने आज ही के दिन जीता था पहला फिडे शतरंज विश्व कप, जानें कैसा था वो ऐतिहासिक दिन

Indian Grandmaster Viswanathan Anand: भारतीय खेल जगत के लिए ’13 सितंबर’ का दिन बेहद खास है. साल 2000 में इसी दिन भारत के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने अपना पहला फिडे शतरंज विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया था. चीन के शेनयांग में फिडे विश्व कप 2000 का आयोजन किया गया. यह 24 खिलाड़ियों का टूर्नामेंट था. 13 सितंबर को खिताबी मुकाबला खेला गया, जिसमें आनंद ने स्पेन के अलेक्सी शिरोव को शिकस्त देते हुए इतिहास रच दिया.

विश्वनाथन आनंद ने फाइनल में अलेक्सी शिरोव को हराकर खिताब और 50,000 डॉलर का नकद पुरस्कार जीता. इस जीत ने न केवल विश्वनाथन आनंद की अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूत किया, बल्कि भारत में शतरंज की लोकप्रियता को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. ‘चेस टाइगर’ विश्वनाथन आनंद की यह उपलब्धि उनके करियर का स्वर्णिम अध्याय मानी जाती है.

मां भी शतरंज की बेहतरीन खिलाड़ी

11 दिसंबर 1969 को मयिलादुथुराई में जन्मे विश्वनाथन आनंद को शतरंज विरासत में मिला था. आनंद की मां सुशीला शतरंज की बेहतरीन खिलाड़ी थीं. आनंद के बड़े भाई-बहन मां के साथ शतरंज खेला करते थे. परिवार में शतरंज का माहौल था, जिसने आनंद को भी आकर्षित किया.

इस बीच आनंद के पिता विश्वनाथन कृष्णमूर्ति को फिलीपींस में जॉब का ऑफर मिला. महज 8 साल की उम्र में आनंद भी मनीला पहुंच गए, जहां उन्होंने शतरंज सीखना शुरू किया. आनंद ने जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतरंज खेलना शुरू किया, उस समय इस खेल में रूस और यूरोपियन खिलाड़ियों का दबदबा था. साल 1987 में वह जूनियर वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले एशियन बने.

21 महीने तक रहें विश्व नंबर-1

साल 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012 में विश्व चैंपियन बनकर विश्वनाथन आनंद ने इस खेल में अपनी बादशाहत कायम की. वह 21 महीनों तक वर्ल्ड नंबर-1 रहे. विश्वनाथन आनंद ने साल 1997, 1998, 2003, 2004, 2007 और 2008 में शतरंज ऑस्कर जीता.

आनंद को साल 1985 में ‘अर्जुन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. साल 1988 में आनंद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने. उसी साल उन्हें ‘पद्मश्री अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. उस वक्त वह सिर्फ 18 साल के थे. साल 2001 में आनंद को ‘पद्म भूषण’ सम्मान मिला, जबकि साल 2008 में उन्हें ‘पद्म विभूषण’ से नवाजा गया.

ये भी पढ़ें: world athletics championships 2025: टोक्यो में नीरज चोपड़ा करेंगे भारतीय दल का नेतृत्व, जानें कौन-कौन एथलीट जाएंगे जापान

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

डॉक्टर नहीं हैवान! 8 साल की बच्ची के साथ की सारी हदें पार… पहले चिमटे से दागा फिर जो हुआ हैरान कर देगा

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…

12 minutes ago

मुख्यमंत्री के शहर में चल रही दबंगई, कुर्सी को लेकर सपा नेताओं में घमासान; संजय निषाद ने अखिलेश को दे डाली चेतावनी

UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद…

17 minutes ago

TMC के खास चेहरे पर BJP का दांव, राज्यसभा के लिए 2 सीटों पर घोषित किए नाम

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…

35 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या चल रहा है? CM योगी तक पहुंची शिकायत, आखिर नाराज होकर कहां चले गए महाराज?

Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…

36 minutes ago

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

60 minutes ago