Pakistani Refugees In India: पाकिस्तान से भागकर भारत आए सैकड़ों लोगों को राजकोट में भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है. गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने बीते रोज गुजरात के राजकोट में शुक्रवार को एक भावनात्मक समारोह में 185 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता प्रमाणपत्र वितरित किए.
यह कदम नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) 2019 के तहत उठाया गया, जिसके तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है. यह उन लोगों के लिए लागू होता है, जो 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए थे.
नागरिकता प्रदान समारोह का आयोजन आत्मीय यूनिवर्सिटी में हुआ, जहां गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने नागरिकता प्रमाणपत्र वितरित किए.
गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने समारोह में कहा, “पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति दयनीय है. वहां से बहुत-से परिवार डर और उत्पीड़न के कारण भारत आए. उनकी बेटियां स्कूल जाने से भी डरती थीं.” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इस कानून के लिए धन्यवाद दिया, जिसने इन शरणार्थियों को नया जीवन दिया. लाभार्थियों में शामिल लक्ष्मीबेन, जो 2011 में पाकिस्तान से आई थीं, ने कहा, “मैं आज गर्व और खुशी महसूस कर रही हूं. भारत में हमें सुरक्षा और सम्मान मिला है.”
सांघवी ने प्रशासन को निर्देश दिए कि नए नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और आजीविका से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा, “आप अब भारत के नागरिक हैं. आपके बच्चे अब समान अवसरों के साथ आगे बढ़ेंगे.” समारोह में उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय” के नारे लगाए, और कई लाभार्थी भावुक हो गए. एक लाभार्थी लब्ध हुरबाई, जो 2015 में भारत आए थे, ने कहा, “पाकिस्तान और भारत में जिंदगी में बहुत फर्क है. मैं अपने परिवार के लिए और बेहतर भविष्य की कामना करता हूं.” एक अन्य लाभार्थी, आशा बेन बेचरभाई ने कहा, “मैं अब एक भारतीय हूं. मुझे यहां सुरक्षा और पहचान मिली है.”
देश में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) 2019 के तहत गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को तेजी से नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है. मोदी सरकार का यह कदम उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है, जो धार्मिक उत्पीड़न के कारण अपने देश छोड़कर भारत आए. गुजरात सरकार ने इस दिशा में तेजी से काम किया है, और अब तक अहमदाबाद जिले में 1,167 पाकिस्तानी हिंदुओं को नागरिकता दी जा चुकी है.
यह भी पढ़िए: आजमगढ़ में पीएम मोदी का विपक्ष पर करारा हमला, बोले- जितनी ताकत है, लगा लो आप, CAA नहीं हटा पाओगे
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…