देश

‘दोस्ती नहीं, स्थिरता की जरूरत’, 18वां BRICS सम्मेलन में क्या मोदी-शी मुलाकात से बदलेगी भारत-चीन रिश्तों की तस्वीर?

18th BRICS Summit 2026: राजधानी दिल्ली का भारत मंडपम 12-13 सितंबर को दुनिया के सबसे बड़े कूटनीतिक मंचों में से एक बनने जा रहा है. भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी के लिए नई दिल्ली पूरी तरह तैयार है.

इस बार सम्मेलन की मुख्य थीम ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद करना, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI), जलवायु परिवर्तन, हरित वित्त और वैश्विक संस्थाओं में बहुपक्षीय सुधार लाना है. लेकिन इन सब एजेंडों के बीच पूरी दुनिया की नजरें एक खास मुलाकात पर टिकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की संभावित द्विपक्षीय बैठक.

गलवान की खटास के बाद पिघल रही बर्फ?

2020 के गलवान घाटी संघर्ष के बाद से भारत और चीन के रिश्ते अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे. हालांकि, लगातार सैन्य और कूटनीतिक बातचीत के बाद अक्टूबर 2024 (कजान) और अगस्त 2025 (तियानजिन) में दोनों नेताओं के बीच बातचीत से बर्फ पिघलनी शुरू हुई थी.

हाल ही में अगस्त 2026 में एनएसए अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक ने दिल्ली में दोनों राष्ट्राध्यक्षों की संभावित मुलाकात का रोडमैप तैयार कर दिया है.

3 मुद्दों पर रहेंगी दुनिया की नजरें?

सीमा विवाद (LAC पर शांति): भारत का साफ रुख है कि जब तक वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पूर्ण शांति स्थापित नहीं होती, रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते.

व्यापार और डेटा सुरक्षा: आर्थिक रिश्तों के बीच भारत अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क है. हाल ही में UPI को चीन के Alipay+ नेटवर्क से जोड़ने के प्रस्ताव पर डेटा सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत का कड़ा रुख रहा है.

बदलती वैश्विक व्यवस्था: रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के बीच दोनों देश अपनी रणनीतिक स्वायत्तता (Multi-alignment) बनाए रखना चाहते हैं.

दोस्ती नहीं, ‘स्थिरता’ की जरूरत

विशेषज्ञों का मानना है कि इस मुलाकात से भारत-चीन संबंधों का तुरंत ‘रीसेट’ होना मुश्किल है, लेकिन यह वार्ता टकराव को रोकने में अहम साबित होगी. कूटनीति में हर बड़ा समाधान संवाद से ही निकलता है.

भारत और चीन आज दोस्ती की तलाश में नहीं, बल्कि अपनी-अपनी अर्थव्यवस्थाओं और रणनीतिक हितों के लिए सीमा पर स्थिरता की जरूरत में एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: BRICS की Currency पर भारत का ब्रेक… क्या रुपये को मिलेगी Global उड़ान?

-भारत एक्सप्रेस

मृगांक प्रभाकर

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

18 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

25 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

29 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

37 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago