देश

बिहार को मिली सौगात, 19 नए केंद्रीय विद्यालयों की मंजूरी पर एनडीए नेताओं ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

केंद्र सरकार के बिहार के विभिन्न जिलों में 19 केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के निर्णय को एनडीए में शामिल दलों के नेताओं ने सराहा है. भाजपा और जदयू के अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेताओं ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया.

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार के लिए ऐतिहासिक सौगात है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक में देशभर में सिविल सेक्टर के अंतर्गत 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी गई है. इनमें से 19 केंद्रीय विद्यालय बिहार के विभिन्न जिलों में खुलेंगे, जिनमें मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर और मुंगेर जिले शामिल हैं.”

बिहार में शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में नई पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में इस अत्यंत महत्वपूर्ण फैसले के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सभी बिहारवासियों की ओर से कोटि-कोटि धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में दशकों बाद इतनी बड़ी संख्या में नए केंद्रीय विद्यालय खुलने से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा. राज्य सरकार ने नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर उसका प्रस्ताव पहले ही केंद्र सरकार को भेज दिया है. इसलिए इन विद्यालयों को शुरू करने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो जाएगी.

इधर, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि गयाजी के लिए महानवमी के दिन एक और खुशखबरी आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृपा से बोधगया में केंद्रीय विद्यालय खुलने की दिशा में हमारा प्रयास सफल हो गया है. अब बोधगया में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना होगी.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “नया भारत, नई शिक्षा, नए अवसर”. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक में देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी गई. उन्होंने एक्स पर लिखा, “यह निर्णय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर कोने तक पहुंचाने और विद्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी है.”

ये भी पढ़ें: पी. चिदंबरम के बयान को लेकर राशिद अल्वी ने उठाया सवाल कहा, उस वक्त इस्तीफा क्यों नहीं दे दिया

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

23 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

29 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

31 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

33 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

44 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

55 minutes ago