देश

Patna Court Shootout: पटना के दानापुर कोर्ट में शूटआउट, पेशी पर लाए गए अपराधी को मारी गोली

Patna Court Shootout: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर से कोर्ट में शूटआउट का मामला सामने आया है. यहां की दानापुर कोर्ट के ही परिसर में पेशी के लिए लाए गए अपराधी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक बेऊर जेल में बंद कैदी अभिषक कुमार उर्फ छोटे सरकार को दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए आज लाया गया, लेकिन यहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अपराधी छोटे सरकार को इस गोलीबारी में चार गोलियां लगी हैं.

इस भयानक गोलीबारी को लेकर पटना पश्चिम एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर का निवासी था. वो हत्या सहित कई मामलों में आरोपी था और बेउर जेल में बंद था. इसे आज पेशी के लिए दानापुर कोर्ट लाया जा रहा था. इसी दौरान दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इसमें छोटे सरकार को गोली लगीं गोली लगते ही छोटे सरकार जमीन पर गिर पड़ा था.

यह भी पढ़ें-Rajasthan CM: 33 साल बाद राजस्थान को मिला ब्राह्मण CM, संगठन पर है मजूबत पकड़, जानें भजन लाल के बारे में सबकुछ

क्या बोले जिम्मेदार अधिकारी

जानकारी के अनुसार गोली लगने के बाद आनन-फानन में अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार को निकट के अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को घटना स्थल से कारतूस के 4 खोखे मिले हैं. घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनसे इस घटना को लेकर पूरी जानकारी मांगी जा रकही है. पुलिस के मुताबिक गोली चलाने वाला युवक मुजफ्फरपुर का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें-BJP विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने की अभिनव पहल ‘YUVA@ Sarojini Nagar Conclave’ की शुरुआत

पहले भी हो चुके हैं कोर्ट परिसर में हमले

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि बिहार के किसी कोर्ट परिसर में गोलीबारी का कांड हुआ है, बल्कि इससे पहले भी ऐसे कई कांड हो चुके हैं, जो कि कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

9 hours ago