दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के डीएच पोरा इलाके के अडबल वट्टू क्षेत्र में शनिवार को एक 23 वर्षीय युवक का शव एक नाले से बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार, मृतक एक ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) था और उसे दो पाकिस्तानी आतंकवादियों और उनके ठिकानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी थी.
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, युवक की पहचान इम्तियाज अहमद मग्रे (23) पुत्र नजीर अहमद मग्रे, निवासी तंगमर्ग (पुलिस थाना मंज़गाम) के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था.
स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शव को विशव नाले से बरामद किया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कानूनी औपचारिकताओं के लिए शव को कब्जे में लिया.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान इम्तियाज ने दो पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी वाले एक ठिकाने की जानकारी दी थी. शनिवार सुबह जब सुरक्षा बलों ने उस इलाके में सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किया, तो इम्तियाज को ड्रोन की निगरानी में ठिकाने तक ले जाया गया. इसी दौरान वह विशव नाले में कूद गया और संभवतः भागने की कोशिश में डूब गया.
अधिकारियों के अनुसार, मृतक को पहले उस आतंकी ठिकाने की भी जानकारी थी जिसे 23 अप्रैल को तंगमर्ग के जंगलों में सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया था. पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…