Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तानी आतंकियों के ठिकानों की जिस युवक को थी जानकारी, भागने के प्रयास में हुई उसकी मौत

Pahalgam Terror Attack: कुलगाम के डीएच पोरा इलाके में एक नाले से 23 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ, जो कथित तौर पर एक ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) था और पाकिस्तानी आतंकियों के ठिकानों की जानकारी रखता था.

Pahalgam Terror Attack

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के डीएच पोरा इलाके के अडबल वट्टू क्षेत्र में शनिवार को एक 23 वर्षीय युवक का शव एक नाले से बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार, मृतक एक ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) था और उसे दो पाकिस्तानी आतंकवादियों और उनके ठिकानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी थी.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, युवक की पहचान इम्तियाज अहमद मग्रे (23) पुत्र नजीर अहमद मग्रे, निवासी तंगमर्ग (पुलिस थाना मंज़गाम) के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था.

स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शव को विशव नाले से बरामद किया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कानूनी औपचारिकताओं के लिए शव को कब्जे में लिया.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान इम्तियाज ने दो पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी वाले एक ठिकाने की जानकारी दी थी. शनिवार सुबह जब सुरक्षा बलों ने उस इलाके में सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किया, तो इम्तियाज को ड्रोन की निगरानी में ठिकाने तक ले जाया गया. इसी दौरान वह विशव नाले में कूद गया और संभवतः भागने की कोशिश में डूब गया.

अधिकारियों के अनुसार, मृतक को पहले उस आतंकी ठिकाने की भी जानकारी थी जिसे 23 अप्रैल को तंगमर्ग के जंगलों में सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया था. पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

ये भी पढ़ें: ध्‍वस्‍त होते जा रहे ‘आतंक’ फैलाने के पाकिस्‍तानी मंसूबे, बलूचिस्तान में BLA ने फूंके वाहन; सरकारी भवनों में लगाई आग

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital