अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत पर बड़ा आर्थिक हमला बोलते हुए कुल 50 प्रतीशत टैरिफ (Tariff) लागू कर दिया है. पहले 25 प्रतीशत शुल्क 7 अगस्त से लागू हुआ और अब 21 दिन बाद एक और 25 फीसदी जुड़ जाएगा. यह कदम भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर उठाया गया है जिसे ट्रंप ने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया.
ट्रंप (Donald Trump) ने वाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भारत रूसी तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद कर रहा है. उन्होंने बातों बातों में कहा कि आगे और सेकेंडरी सैंक्शन लगाए जा सकते हैं. जब उनसे पूछा गया कि चीन भी तो रूस से तेल खरीद रहा है तो उन्होंने जवाब दिया कि अभी सिर्फ 8 घंटे हुए हैं, देखते हैं क्या होता है.
भारत ने ट्रंप (Donald Trump) के इस निर्णय पर कड़ा विरोध जताया है. विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के इस फैसले को अनुचित, अन्यायपूर्ण और तर्कहीन बताया है. मंत्रालय ने कहा कि भारत का तेल आयात पूरी तरह बाजार की जरूरतों और 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा पर आधारित है. भारत ने साफ किया कि वह अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा.
ट्रंप (Donald Trump) के इस फैसले से भारतीय वस्तुओं की कीमत अमेरिका में काफी बढ़ जाएगी. इससे भारतीय निर्यातकों को बड़ा झटका लग सकता है. खासतौर पर कपड़ा, चमड़ा और समुद्री उत्पाद जैसे सेक्टर पर इसका असर पड़ने की आशंका है. कई ऑर्डर पहले ही रोक दिए गए हैं क्योंकि अमेरिकी खरीदार अब ज्यादा कीमत चुकाने को तैयार नहीं हैं.
इसे भी पढ़ें-भारत-अमेरिका ट्रेड वार के बीच 7 वर्ष बाद चीन जाएंगे PM Modi, SCO समिट में होगी जिनपिंग से मुलाकात
अब सबकी नजर इस बात पर है कि भारत इस टैरिफ (Tariff) वॉर का जवाब कैसे देगा और क्या यह विवाद अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों को और बिगाड़ेगा?
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…
गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…
Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…
Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…
गृह मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब और देश से ड्रग्स खत्म…
Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…