Bharat Express DD Free Dish

Donald Trump का Tariff बम, गुरुवार से भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ होगा लागू, विदेश मंत्रालय ने बताया अनुचित और तर्कहीन

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत पर बड़ा आर्थिक हमला बोलते हुए कुल 50 प्रतीशत Tariff लागू कर दिया है. पहले 25 प्रतीशत शुल्क 7 अगस्त से लागू होगा.

Donald Trump का Tariff बम, गुरुवार से भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ होगा लागू, विदेश मंत्रालय ने बताया अनुचित और तर्कहीन - भारत एक्सप्रेस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत पर बड़ा आर्थिक हमला बोलते हुए कुल 50 प्रतीशत टैरिफ (Tariff) लागू कर दिया है. पहले 25 प्रतीशत शुल्क 7 अगस्त से लागू हुआ और अब 21 दिन बाद एक और 25 फीसदी जुड़ जाएगा. यह कदम भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर उठाया गया है जिसे ट्रंप ने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया.

चीन पर ट्रंप ने क्या बोला?

ट्रंप (Donald Trump) ने वाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भारत रूसी तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद कर रहा है. उन्होंने बातों बातों में कहा कि आगे और सेकेंडरी सैंक्शन लगाए जा सकते हैं. जब उनसे पूछा गया कि चीन भी तो रूस से तेल खरीद रहा है तो उन्होंने जवाब दिया कि अभी सिर्फ 8 घंटे हुए हैं, देखते हैं क्या होता है.

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा ?

भारत ने ट्रंप (Donald Trump) के इस निर्णय पर कड़ा विरोध जताया है. विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के इस फैसले को अनुचित, अन्यायपूर्ण और तर्कहीन बताया है. मंत्रालय ने कहा कि भारत का तेल आयात पूरी तरह बाजार की जरूरतों और 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा पर आधारित है. भारत ने साफ किया कि वह अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा.

अमेरिका में बढ़ जाएगी भारतीय वस्तुओं की कीमत

ट्रंप (Donald Trump) के इस फैसले से भारतीय वस्तुओं की कीमत अमेरिका में काफी बढ़ जाएगी. इससे भारतीय निर्यातकों को बड़ा झटका लग सकता है. खासतौर पर कपड़ा, चमड़ा और समुद्री उत्पाद जैसे सेक्टर पर इसका असर पड़ने की आशंका है. कई ऑर्डर पहले ही रोक दिए गए हैं क्योंकि अमेरिकी खरीदार अब ज्यादा कीमत चुकाने को तैयार नहीं हैं.

इसे भी पढ़ें-भारत-अमेरिका ट्रेड वार के बीच 7 वर्ष बाद चीन जाएंगे PM Modi, SCO समिट में होगी जिनपिंग से मुलाकात

अब सबकी नजर इस बात पर है कि भारत इस टैरिफ (Tariff) वॉर का जवाब कैसे देगा और क्या यह विवाद अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों को और बिगाड़ेगा?

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read