देश

झारखंड के गुमला बिशुनपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में JJMP के तीन नक्सली ढेर, एक गिरफ्तार

JJMP Naxalites Killed Jharkhand: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है. कुछ दिनों पहले 1 करोड़ के इनामी नक्सली सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश सहित कुल 3 नक्सलियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था. आज एक बार फिर झारखंड पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ सफल ऑपरेशन चलाया और 3 नक्सलियों को मार गिराया.

झारखंड की गुमला बिशुनपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में JJMP के 3 नक्सली मारे गए. वहीं एक नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मारे गए नक्सलियों की पहचान लालू लोहरा निवासी लोहरदगा, सुजीत उरांव निवासी लोहरदगा और छोटू उरांव निवासी होशिर के रूप में हुई है.

कब हुई मुठभेड़

गुमला पुलिस और JJMP उग्रवादी संगठन के नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ बुधवार की सुबह जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी के जंगल में हुई. इस मुठभेड़ में झारखंड पुलिस ने 3 उग्रवादियों को मौके पर मार गिराया. वहीं एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार गुमला एसपी हरिश बिन जमा को सूचना मिली थी कि JJMP संगठन के कुछ नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बिशनपुर इलाके में जमा हुए हैं. सूचना के बाद झारखंड जगुआर और गुमला जिला बल की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया.

गठित टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाने लगी. इसी दौरान पुलिस की टीम जैसे ही केचकी जंगल में पहुंची, नक्सलियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें 3 उग्रवादी मारे गए. वहीं एक को गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें- देशभर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत 2.83 लाख से ज्यादा हेल्थ कैंप आयोजित, जानिए कितने लोगों ने लिया लाभ?

भारी मात्रा में हथियार बरामद

गुमला पुलिस को उग्रवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार मिले हैं. गुमला एसपी हरिश बिन जमा ने कहा कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में 3 नक्सली मारे गए हैं. इनके पास से एक AK-56 राइफल, एक SLR और एक इंसास राइफल बरामद हुए हैं. सुरक्षा बलों के द्वारा जंगल में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. गुमला एसपी ने कहा कि ऐसा अभियान आगे भी जारी रहेगा.

– भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

3 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

10 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

39 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

48 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago