Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देशभर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत 2.83 लाख से ज्यादा हेल्थ कैंप आयोजित, जानिए कितने लोगों ने लिया लाभ?

‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत देशभर में 2.83 लाख से ज्यादा हेल्थ कैंप आयोजित किए गए. अब तक 76 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए.

Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyan

देश में महिलाओं और परिवारों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए शुरू किए गए ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत अब तक 20 सितंबर तक 2.83 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जा चुके हैं. इस पहल की शुरुआत 17 सितंबर को हुई थी. इन कैंपों में नॉन-कम्युनिकेबल बीमारियों जैसे कैंसर, एनीमिया, टीबी और सिकल सेल डिजीज की स्क्रीनिंग के साथ-साथ परामर्श सेवाएं भी दी जा रही हैं.

76 लाख से अधिक लोगों ने लिया लाभ

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इन कैंपों में अब तक 76 लाख से ज्यादा नागरिकों ने हिस्सा लिया. इनमें से 37 लाख लोगों की हाई ब्लड प्रेशर की जांच हुई, जबकि 35 लाख की डायबिटीज की जांच की गई.

महिलाओं में कैंसर की जांच

महिला स्वास्थ्य पर खास ध्यान देते हुए, अब तक 9 लाख से अधिक महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की जांच की गई है. वहीं 4.7 लाख से ज्यादा महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग हुई है. इसके अलावा 16 लाख से अधिक लोगों का ओरल कैंसर परीक्षण किया गया.

ये भी पढ़ें: GST 2.0: त्यौहारों पर गाड़ी खरीदने वालों के लिए डबल गिफ्ट, कीमतें हुईं कम और फायदा हुआ ज्यादा

मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं

अभियान के दौरान 18 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं की एंटिनेटल जांच की गई. साथ ही 51 लाख बच्चों को जीवनरक्षक टीके लगाए गए.

अन्य प्रमुख आंकड़े

15 लाख से ज्यादा लोगों की एनीमिया स्क्रीनिंग
22 लाख नागरिकों की टीबी जांच
2.3 लाख लोगों की सिकल सेल डिजीज जांच
1.6 लाख से अधिक नए रक्तदाता पंजीकृत
4.7 लाख नए आयुष्मान/पीएम-जेएवाई कार्ड जारी

राष्ट्रीय संस्थानों की भागीदारी

अभियान में एनएचएम स्वास्थ्य शिविरों के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर, एम्स, मेडिकल कॉलेज, राष्ट्रीय महत्व के संस्थान और निजी अस्पतालों ने भी बड़ी भूमिका निभाई. इन संस्थानों ने 3,410 स्पेशलिटी कैंप आयोजित किए, जिनसे 5.8 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए. यह अभियान न केवल राज्य सरकारों बल्कि सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत को भी मजबूत कर रहा है और देशभर में व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता फैला रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital