देश

वैश्विक अस्थिरता के दौर में 6-7 प्रतिशत की GDP वृद्धि दर शानदार: कुमार मंगलम बिड़ला

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के दौर में देश तेजी से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है.

जीडीपी की वृद्धि एक बड़ी उपलब्धि- बिड़ला

कुमार मंगलम बिड़ला के मुताबिक, देश की जीडीपी का 6-7 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ना एक बड़ी उपलब्धि है. बिड़ला ने एक मीडिया इवेंट में कहा, “भारत एक ऐसे चरण में है जहां विश्व में देश की स्वीकार्यता बढ़ रही है.” साथ ही कहा कि वह भारत के भविष्य को लेकर न केवल आशान्वित हैं बल्कि आश्वस्त भी हैं.

बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन ने आगे, “नीतिगत स्थिरता, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और अच्छा बिजनेस माहौल, भारत की लंबी अवधि की वृद्धि दर को बढ़ा रहे हैं.” हालांकि, बिड़ला ने ट्रंप की ओर से ट्रेड टैरिफ लगाए जाने को लेकर कोई बातचीत नहीं की.

हाल ही में आई मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा टैरिफ की घोषणा के चलते पैदा हुई वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत को एशिया में सबसे अच्छी स्थिति वाला देश बाताया था. इसकी वजह देश का गुड्स एक्सपोर्ट टू जीडीपी रेश्यो कम होना और आर्थिक आधार का मजबूत होना था.

यह भी पढ़ें- GDP Doubled In 10 Years: एक दशक में भारत की GDP हुई दोगुनी, Expert बोले- मोदी सरकार की नीतियों का असर

बिड़ला आगे कहा कि ग्रुप के यूएस ऑपरेशंस वहां के स्थानीय बाजार पर केंद्रित हैं. इस वजह से अमेरिका और भारत के बीच आयात-निर्यात में होने वाले बदलाव का उन ऑपरेशंस पर कोई असर नहीं होगा. बिड़ला ने आदित्य बिड़ला समूह के पेंट, ज्वेलरी और कॉस्मेटिक जैसी इंडस्ट्री में नए निवेश के बारे में बातचीत भी की.

बिड़ला ने कहा कि कंपनी सावधानी से सेक्टरों का चयन कर रही है जहां उसे सफलता मिलने की प्रबल संभावना होती है और हम स्केल और मार्केट लीडरशीप पर ध्यान केंद्रित करते हैं. उदाहरण के लिए, समूह ने पेंट्स व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अपने मौजूदा व्हाइट सीमेंट वितरण नेटवर्क का उपयोग किया.” उनका मानना है कि अगली पीढ़ी के लिए नेतृत्व की भूमिका में आने से पहले अपनी पहचान विकसित करने के लिए व्यवसाय से बाहर अनुभव प्राप्त करना आवश्यक है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

32 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago