India-New Zealand Relations: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. क्रिस्टोफर ने बैठक के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उनके लिए एक सुखद अनुभव था.
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर ने इस अवसर पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच Comprehensive Free Trade Agreement (FTA) पर बातचीत शुरू करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा, “भारत एक तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और अगले दस वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में है. यह समझौता न्यूजीलैंड के लिए नए व्यापारिक अवसरों का द्वार खोलेगा और हम इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
न्यूजीलैंड का क्षेत्रीय सुरक्षा में योगदान और रक्षा सहयोग
इसके अलावा, दोनों देशों के बीच एक नया Defence Cooperation Arrangement (DCA) भी शुरू किया गया. लक्सन ने कहा, “न्यूजीलैंड ने हमेशा क्षेत्रीय सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है, और इस समझौते के माध्यम से हम इसे और मजबूत करेंगे.”
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर ने यह भी बताया कि उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य न्यूज़ीलैंड की उपस्थिति को भारत में शिक्षा, प्रौद्योगिकी, पर्यटन, निवेश, निर्माण, खाद्य और प्राथमिक उद्योगों जैसे क्षेत्रों में बढ़ाना था. इस यात्रा के दौरान, 33 MOU (समझौता ज्ञापन) और अन्य वाणिज्यिक परिणाम भी प्राप्त हुए, जो दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों के लिए सकारात्मक संकेत हैं.
यह मुलाकात भारत और न्यूजीलैंड के बीच रिश्तों को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है.
यह भी पढ़िए: “जो वादा किया था, उसे पूरा किया”, Sunita Williams की अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी पर राष्ट्रपति ट्रंप का बयान
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…
भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…
WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…
सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…