देश

पुणे सड़क हादसे में पिकअप पलटने से 7 श्रद्धालुओं की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

महाराष्ट्र के पुणे के खेड़ तालुका में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. बताया जा रहा है यहां कुंडेश्वर दर्शन को जाते समय श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई. जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए. घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

वहीं हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की. इसके साथ ही सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”महाराष्ट्र के पुणे में हुई एक दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं. इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.”

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी हादसे पर दुख जताया. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत कुंडेश्वर में श्रावण सोमवार के अवसर पर दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं के पिकअप वाहन की दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद है. मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हम उनके परिवारों के दुःख में सहभागी हैं. इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं. राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी. इस दुर्घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उनके उपचार की पूरी व्यवस्था की जा रही है, और मैं व्यक्तिगत रूप से पुलिस आयुक्त के संपर्क में हूं.”


ये भी पढ़ें: कठुआ सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, बीएसएफ की फायरिंग से पाक नागरिक घायल


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

22 minutes ago

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

36 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

42 minutes ago

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…

1 hour ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

2 hours ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

3 hours ago