Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कठुआ सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, बीएसएफ की फायरिंग से पाक नागरिक घायल

11 अगस्त 2025 की शाम जम्मू के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर बीएसएफ के सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी. जवानों ने देखा कि एक पाकिस्तानी नागरिक सीमा पार कर…

BSF new uniform

11 अगस्त 2025 की शाम जम्मू के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर बीएसएफ के सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी. जवानों ने देखा कि एक पाकिस्तानी नागरिक सीमा पार कर आक्रामक तरीके से बाड़ (फेंस) की ओर बढ़ रहा है. बीएसएफ ने उसे रुकने के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और आगे बढ़ता रहा.

स्थिति को संभावित खतरे के रूप में देखते हुए, बीएसएफ जवानों ने उसके पैरों पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद उसे मौके पर काबू कर बीएसएफ की हिरासत में ले लिया गया. घायल व्यक्ति को प्रारंभिक चिकित्सा दी गई और उससे पूछताछ की जा रही है.

बीएसएफ ने कराया औपचारिक विरोध

बीएसएफ ने इस घटना को लेकर पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ औपचारिक विरोध दर्ज कराया है. अधिकारियों के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल किसी भी संदिग्ध हरकत पर तुरंत कार्रवाई करता है ताकि सीमा पर सुरक्षा और शांति बनी रहे.

घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. बीएसएफ का कहना है कि सीमा पार से होने वाली किसी भी घुसपैठ की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सतर्कता लगातार जारी रहेगी.

ये भी पढ़े:असीम मुनीर ने अमेरिका में उगला जहर, इधर भारत ने लगा दी मिर्ची; पाकिस्तान को मिला जवाब

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital