देश

UP News: मऊ में दीवार गिरने से 7 की मौत, 2 दर्जन महिलाएं घायल, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

Mau Wall collapse: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक ईदगाह में बनी दीवार अचानक ढह गई. दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 5 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं. इसके अलावा इस हादसे में 22 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

दीवार गिरने का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दिखाई दे रहा है कि दीवार गिरने के बाद उसके मलबे में भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे दब गए. हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक परिजनों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.

जानकारी के मुताबिक, ईदगाह में शादी की रस्में हो रही थीं. जहां पर भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे. तभी अचानक एक निजी स्कूल के बगल में बनी दीवार भरभरा कर गिर गई. जिसके मलबे में तमाम महिलाएं और बच्चे दब गए और कोहराम मच गया. तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया. मलबे में दबने से 7 लोगों की मौत हो गई. जिसमें 5 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- NIA Raid: ISIS की साजिश पर NIA की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र और कर्नाटक में 40 जगहों पर छापेमारी जारी

हादसे में 22 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए

इस हादसे में 22 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दीवार गिरने का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह दीवार गिरने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

दोषियों पर होगी  सख्त कार्रवाई

घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है. सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही सीएम ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाए. हादसे की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी सीएम ने निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि इस घटना के जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

55 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

56 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago