देश

राजस्थान के टोंक में नदी में नहाने गए 11 युवक डूबे, 7 की मौत, सीएम भजनलाल ने जताया दुख

राजस्थान के टोंक में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां बनास नदी में नहाने गए 7 लोगों की मौत हो गई है. जबकि बाकी तीन लोगों की तलाश जारी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना बनास नदी के पुराने पुल के पास की बताई जा रही है. 11 युवक बनास नदी में नहाने गए थे, तभी वे नदी की गहराई में पहुंच गए और अचानक सभी डूब गए. युवकों के डूबने की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आठ युवकों को नदी से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

अस्पताल प्रबंधन ने पुष्टि करते हुए बताया कि सात लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा, एक अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद हैं. राहत और रेस्क्यू जारी है. सभी मृतक जयपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद सआदत अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई. इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रिजेंद्र सिंह भाटी भी मौके पर मौजूद हैं. तीन युवक अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

इस बीच, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “टोंक जिले में स्थित बनास नदी में युवकों की डूबने से हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को त्वरित रूप से रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें.”

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

4 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

4 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

4 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

5 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

5 hours ago