देश

गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करे सरकार

ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा स्थापित गौ ध्वज के क्रम में आज शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने भारत वर्ष गौ ध्वज परिक्रमा व गौ ध्वज निरीक्षण यात्रा के दौरान कहा कि गो माता को राष्ट्र माता घोषित करे सरकार.

हर राज्य में पहुंचा था गौ ध्वज, महाराष्ट्र ने दिखाई मिसाल

बता दें कि पिछले वर्ष ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने पूरे भारतवर्ष की यात्रा कर हर प्रदेश के प्रदेश मुख्यालय पर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने हेतु गौ ध्वज प्रतिष्ठा यात्रा कर गौ ध्वज स्थापित किया था। जिसका परिणाम यह हुआ कि उस समय महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे की सरकार गौमाता को राज्य माता घोषित कर कानून बनाया था.

गौ ध्वज की पूजा कर उठाई संवैधानिक कदम की मांग

इसी क्रम में आज शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने शंकराचार्य जी द्वारा स्थापित गो ध्वज का परिक्रमा किया गौमाता का पूजन अर्चन कर गो ध्वज की पूजा आरती की जगद्गुरु शंकराचार्य जी चाहते हैं कि देश में गौ माता की रक्षा के लिए सबसे पहले गौमाता को पशु की सूची से निकाले केन्द्र सरकार और केन्द्रीय कानून बनाते हुए गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करे केन्द्र सरकार.

सैकड़ों गौभक्त हुए शामिल

उक्त गौ ध्वज परिक्रमा व गौ ध्वज निरीक्षण यात्रा की पूजा अर्चना में स्थानीय शंकराचार्य जी के शिष्यों में गो प्रतिष्ठा नन्द, महेश आहूजा, अरविन्द भरद्वाज, सुरेश मनचंदा, संजय जैन,सोमेश अग्रवाल, दीपक मेहरा, अनीता शर्मा, मीनाक्षी टंडै, पूनम, सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

आडंबरी गुरुओं पर करारा तमाचा! ‘हनुमान अंश’ ने खोला सच, जानिए कौन है असली और फरेबी संत?

Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…

11 minutes ago

DCAC में भाषा और डिजिटल क्रांति का संगम: ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…

14 minutes ago

​हिटमैन का ‘जिगरी’ गब्बर: 350 रन का प्रेशर और वो एक हंसी… रोहित शर्मा ने सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

Rohit Sharma Shikhar Dhawan Friendship: रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी ने मैदान…

28 minutes ago

JPSC परीक्षा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच वाली याचिका दूसरी बेंच को ट्रांसफर की, 5 अक्टूबर को सुनवाई

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में गड़बड़ियों की CBI जांच वाली याचिका को सुप्रीम…

48 minutes ago