यूपी के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा
Cleanness Drive: उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के नेतृत्व में नगर विकास विभाग 75 घण्टे में स्वच्छता अभियान चला रहा है, जिसके तहत GVP (गार्बेज वल्नरेबल प्वॉइंट) को विलोपित कर स्वच्छ स्थल में परिवर्तित करने के साथ-साथ प्रतिबद्धता के साथ 75 जनपद, 75 घंटे, 750 निकाय अभियान चलाया जा रहा है. गंदगी वाली इन जगहों को सेल्फी प्वाइंट्स के रूप में विकसित किया जा रहा है.
जहां पहले कूड़े, कचरे का अम्बार लगा था उन स्थलों को स्वच्छ करके सेल्फी प्वॉइंट, स्वच्छ स्थल, गार्डेन के रूप में विकसित आदि कार्य करके इसे आमजन को समर्पित कर दिया गया है. मंत्री ए के शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता के लिए नगरीय निकाय विभाग अनवरत कार्य करते हुए देखा जा रहा है. पहले जहां कचड़ा व कूड़ा हुआ करता था वहां अब स्वच्छता का आलम है. एके शर्मा के प्रयास से उत्तर प्रदेश में कूड़ा एकत्रीकरण के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों को पूर्णतः विलोपित कर स्वच्छ स्थान में परिवर्तित किया गया.
बात करने के बजाय काम के लिए पहचाने जाने वाले मंत्री एके शर्मा हर सुबह अपने विभागों के कर्मचारियों का ट्वीट करके एवं खुद स्थलों पर जाकर निरीक्षण करते हुए देखे जाते हैं. मंत्री ट्वीट के माध्यम से आम जनमानस को सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियानों से जुड़कर उसे सफल बनाने की अपील करते हुए देखे जाते हैं. 75 जनपद, 75 घंटे, 750 निकाय अभियान की ऐतिहासिकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारत के नगर निकाय के इतिहास में ऐसा अभियान पहली बार चलाया जा रहा है.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…