आस्था

Numerology Moolank 6: मूलांक 6 वाले के पास वाहन और संपत्ति के मामले में होते हैं ऐसे, रहते हैं इनकी तरफ आकर्षित

Numerology Moolank 6: अन्य नंबरों की तरह ही मूलांक 6 वाले लोगों के जीवन में कई तरह के राज छिपे होते हैं. जन्म की तारीख को व्यक्ति का मूलांक माना जाता है. अगर जन्म की तारीख दो अंकों में है तो दोनों को जोड़कर मूलांक की गणना की जाती है. आइए जानते हैं मूलांक 6 वाले किस स्वभाव के रहते हैं और कैसी किस्मत रहती है इनकी.

मूलांक- 6 वाले होते हैं इस बात के धनी
किसी माह की 6, 24 या 15 तारीख को जन्में व्यक्ति का मूलांक 6 माना जाता है. इस मूलांक के राशि स्वामी सौंदर्य और भोग विलास के कारक ग्रह शुक्र हैं.
इस मूलांक वाले लोग कला प्रेमी और सौंदर्य के पुजारी होते है. इसके अलावा यह कपड़े के भी काफी शौकीन होते हैं. माना जाता है कि मूलांक 6 वाले भौतिक सुख सुविधा का लाभ कुछ ज्यादा ही उठाते हैं. ऐसे लोग कोई भी काम काफी सोच विचार कर ही करते हैं. मूलांक 6 वाले जातक में काफी आकर्षक होते हैं. यह शीघ्र ही दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित कर लेते हैं. विपरीत लिंग के प्रति भी इनमें काफी आकर्षण होता है.

इसे भी पढ़ें: Numerology : मूलांक 5 वाले होते हैं दयालु, विदेश से है यह खास कनेक्शन

सामाजिक जीवन रहता है ऐसा

इस मूलांक वालों के कई सारे दोस्त होते हैं. ऐसे में यह अपने दोस्तों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. वहीं यह परिवार के लोगों से भी काफी अच्छे से पेश आते हैं. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना इन्हें काफी पसंद है.
इस मूलांक वाले लोग सामाजिक गतिविधियों में काफी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं. यह काफी भावुक भी होते हैं. लेकिन कभी-कभी इन्हें अपनों से ही धोखा मिलता है. ऐसे लोग काफी कलात्मक भी होते हैं. कला और साहित्य में इनकी काफी रुचि होती है.

आर्थिक स्थिति रहती है ऐसी

इस मूलांक वाले लोगो की आर्थिक स्थिति काफी ठीक रहती है. ऐसे लोग फिल्म जगत, मिडिया, राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े हो सकते हैं. इसके अलावा ऐसे लोग कई माध्यमों से धन की प्राप्ति करते हैं. इस तरह के लोग एक से अधिक चीजों में पारंगत होते हैं. वाहन और जमीन-जायदाद से भी यह संपन्न रहते हैं. जिस कारण लोग इनके आगे पीछे लगे रहते हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

2 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

3 hours ago