देश

NCC की वार्षिक रैली में शामिल हुए पीएम मोदी, जारी किया 75 रुपए का स्मारक सिक्का, बोले- भारत के युवाओं के लिए यह नए अवसरों का समय

NCC Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक NCC रैली में भाग लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NCC के 75 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में एक विशेष डे कवर और 75 रुपये का एक स्मारक सिक्का जारी किया. NCC इस साल अपनी स्थापना का 75वां वर्ष मना रहा है. इसके बाद पीएम मोदी ने वार्षिक रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा, “आजादी के 75 वर्ष के इस पड़ाव में NCC भी अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. जिन लोगों ने NCC का प्रतिनिधित्व किया है और इसका हिस्सा रहे हैं, मैं राष्ट्र निर्माण में उनकी सराहना करता हूं.”

पीएम मोदी ने कहा कि NCC कैडेट्स, भारत की युवा पीढ़ी के रूप में देश की अमृत पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं. ये अमृत पीढ़ी आने वाले 25 वर्षों में देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी, भारत को आत्मनिर्भर व विकसित बनाएगी.

ये भी पढ़ें: Tripura Assembly Elections: बीजेपी ने 48 उम्मीदवारों का ऐलान, लिस्ट में पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब का नाम नहीं, कांग्रेस ने भी 17 नामों का किया ऐलान

देश के विकास में NCC की भूमिका

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज इस समय मेरे सामने जो NCC में कैडेट हैं वो तो और विशेष हैं. विविधताओं से भरी हुई मगर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मूल मंत्र को हिंदुस्तान के कोने-कोने में लेकर जाने वाला ये कार्यक्रम हमेशा-हमेशा याद रहेगा. उन्होंने कहा कि आप NCC कैडेट के रूप में भी और देश के युवा के रूप में भी एक अमृत पीढ़ी का नेतृत्व करते हैं. ये अमृत पीढ़ी आने वाले 25 वर्षों में देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी. भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाएगी. देश के विकास में NCC की क्या भूमिका है, ये हमने देखा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं के लिए यह नए अवसरों का समय है. हर कोई भारत की बात कर रहा है, कह रहा है ‘भारत का समय आ गया है’. इसका श्रेय भारत के युवाओं को दिया जा सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि जिस देश के युवा उत्साह और जोश से भरे हुए हों, उस देश की प्राथमिकता सदैव युवा ही होंगे. आज का भारत भी अपने सभी युवा साथियों को वो मंच देने का प्रयास कर रहा है जो आपके सपने को पूरा कर सके.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

19 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

54 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

2 hours ago