गृह मंत्री अमित शाह
Amit Shah in Karnataka: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) कर्नाटक के एक दिवसीय दौरे पर हैं. अमित शाह ने हुबली में कहा कि आधुनिक भारत में युवाओं की बड़ी भूमिका है. शाह ने हुबली केएलई बीवीबी तकनीकी संस्थान के 75 साल पूरे होने के अवसर पर समारोह का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य भारत को एक महान देश बनाना है जिसके लिए युवाओं की भूमिका निर्णायक है. देश की प्रतिभा को दुनिया को दिखाने और उसे दुनिया में नंबर एक बनाने की कोशिश है.
अमित शाह ने धारवाड़ में एक रोड शो किया. इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई. इसके बाद अमित शाह ने बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा, “जेडीएस और कांग्रेस आपको दो दल भले ही दिखाई देते होंगे लेकिन जेडीएस को गया आपका हर वोट अंत में कांग्रेस के ही काम आने वाला है. कर्नाटक और भारत का विकास केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है.”
गृह मंत्री ने कहा, “70 साल से कांग्रेस पार्टी धारा-370 को… नेहरू की भूल को एक बच्चे की तरह गोद में खिला रही थी. हमने धारा-370 को उखाड़ कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ दिया. पीएम मोदी ने भारत के सम्मान को आसमान तक पहुंचाने का काम किया है.” अमित शाह ने कहा कि भारत को आतंकवादियों से सुरक्षित रखने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है. कश्मीर से धारा 370 हटाने का और अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बनाने का काम पीएम मोदी ने किया है.
इसके पहले, हुबली में अमित शाह ने बीवीबी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक स्टेडियम का उद्घाटन किया. कर्नाटक यात्रा पर हुबली पहुंचे गृह मंत्री ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. बीवीबी इंजीनियरिंग कॉलेज के ‘अमृत महोत्सव’ को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि, “सभी को पीएम मोदी की तरह अपना जीवन अपने देश के लिए जीना चाहिए और भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए काम करना चाहिए.” अमित शाह के कर्नाटक दौरे को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शाह के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…
UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…
Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…