Independence Day 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभर की प्रतिष्ठित इमारतें तिरंगे के रंगों में जगमगा उठीं. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, बीएमसी और विधान भवन समेत कई इमारतों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया. मुंबई मे 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुख्यालय, मंत्रालय, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की इमारत, विधान भवन और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया.
इसके अलावा, वसई-विरार शहर महानगरपालिका मुख्यालय और शहर की सड़कें तिरंगे की रोशनी से नहाई हुई नजर आईं. तिरंगे की लाइटिंग स्थानीय लोगों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. साथ ही, कोलकाता के हावड़ा ब्रिज को 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगे की रोशनी से सजाया गया.
इसके अलावा, विक्टोरिया मेमोरियल भी तिरंगे की रोशनी में रंगा नजर आया, जहां बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ ने इस नजारे का आनंद लिया और इस दौरान तस्वीरें भी खिचवाईं. वहीं, राजस्थान के जोधपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन, जिला कलेक्टर कार्यालय और शहर के प्रमुख चौराहों को तिरंगे रंगों की रोशनी से जगमगा उठा.
बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में हैं और 15 अगस्त को वह बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे. साथ ही प्रदेशवासियों को संदेश भी देंगे. साथ ही गुजरात के पोरबंदर शहर को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे की रोशनी से सजाया गया. इसके अलावा, झारखंड की राजधानी रांची में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर झारखंड उच्च न्यायालय की इमारत तिरंगे की रोशनी में रंगी नजर आई.
वहीं, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी काशी में 15 अगस्त के अवसर पर तिरंगे की रौनक देखने को मिली. वाराणसी के कैंट स्टेशन, सर्किट हाउस, विकास प्राधिकरण, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित कई सरकारी इमारतें तिरंगे के रंगों में रंगी नजर आईं. अंबेडकर चौराहे पर की गई सजावट ने शहर की खूबसूरती को और बढ़ा दिया. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जम्मू-कश्मीर के रियासी में सलाल डैम को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया. इस खूबसूरत नजारे ने डैम की खूबसूरती को बढ़ा दिया है.
ये भी पढ़े: स्वतंत्रता दिवस पर क्यों उड़ाते हैं पतंग? आजादी के आंदोलन से जुड़ा है इसका गहरा राज
भारत एक्सप्रेस
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…