दिल्ली में शनिवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया. अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे एक व्यक्ति की कार में आग लगने से मौत हो गई. यह घटना गाजीपुर के बाबा बैंक्वेट हॉल के पास हुई. पुलिस के अनुसार, पीड़ित कार के अंदर ही जलकर मर गया. घटनास्थल के विजुअल्स से में वैगन आर कार पूरी तरह जली हुई दिखाई दे रही है. खासकर ड्राइवर की तरफ का हिस्सा भी पूरी तरह जला हुआ दिखाई दे रहा है,
अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित ग्रेटर नोएडा के नवादा क्षेत्र का रहने वाला था. मृतक की 14 फरवरी को शादी होनी थी.
पीड़ित के बड़े भाई सुमित ने बताया, “वह दोपहर में अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए निकला था. जब वह देर शाम तक नहीं लौटा, तो हमने उसे फोन करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद था. करीब 11-11:30 बजे पुलिस ने हमें फोन करके बताया कि दुर्घटना हुई है और अनिल अस्पताल में है.”
पीड़ित के बहनोई योगेश के अनुसार, वह और अनिल साथ में काम करते थे. उन्होंने कहा, “अनिल की 14 फरवरी को मेरी बहन से शादी होने वाली थी. हमें कल रात उसकी मौत के बारे में पता चला. हमें अभी भी नहीं पता कि कार में आग कैसे लगी.”
वहीं आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. अधिकारियों ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है.
पिछले महीने एक अन्य घटना में दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पार्किंग विवाद के चलते अपने पड़ोसी की कार में आग लगा दी थी. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मुख्य आरोपी राहुल भसीन का रंजीत चौहान के साथ पार्किंग को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था. ऐसे ही एक विवाद के चलते उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चौहान की कार में आग लगाने का फैसला किया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
ये भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे दो बार के ओलंपिक पदक विजेता Neeraj Chopra, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
-भारत एक्सप्रेस
Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…
Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…
मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी…
Balrampur AI Center: बलरामपुर जिला प्रशासन ने Prisma AI के साथ Cognitive Data Annotation Center…
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…
OTT Releases October 2: 2 अक्टूबर को Netflix, JioHotstar और ZEE5 समेत OTT प्लेटफॉर्म्स पर…