दुनिया

सीजफायर डील के तहत इजराइल ने 90 फिलिस्तीनी कैदियों को किया रिहा, हमास ने भी 3 इजराइली बंधक छोड़े

Israel-Hamas Ceasefire: इजराइल-हमास के बीच हुए संघर्ष विराम के तहत इजराइल (Israel) ने सोमवार को 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया, जिसके कुछ ही घंटों बाद हमास ने तीन इजरायली बंधकों को सौंप दिया. इस तरह गाजा में 15 महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध, जिसमें 47,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, को समाप्त करने के उद्देश्य से संघर्ष विराम के तहत यह पहला सफल आदान-प्रदान पूरा हुआ.

हमास ने रविवार को तीन बंधकों को रिहा कर दिया, जिसमें सभी महिलाएं थीं, जिन्हें 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायली शहरों पर हमले के बाद से गाजा में रखा गया था. समझौते के अनुसार, इजरायल ने अपनी जेलों से 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया है.

सीजफायर के तहत आदान-प्रदान

हमास के हमले के दौरान पकड़े गए कुल 33 बंधकों को शुरुआती 42-दिवसीय युद्धविराम के दौरान गाजा से वापस लाया जाएगा. सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को भी इजरायली जेलों से रिहा किया जाएगा. इजरायली सेना द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दिखाया गया कि तीन बंधकों, एमिली डामारी, रोमी गोनेन और डोरोन स्टीनब्रेचर को उनकी माताओं से फिर से मिला दिया गया है.

IDF प्रवक्ता डैनियल हगारी ने उनकी वापसी के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही इस बात पर जोर दिया कि इजरायली सेना समझौते के किसी भी उल्लंघन के खिलाफ एक्ट करने को तैयार है.

हम अंधकार से उभरे हैं: बेंजामिन नेतन्याहू

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने कहा कि वे अंधकार से उभरे हैं. उन्होंने तीनों महिलाओं के बारे में कहा, “रोमी, डोरोन और एमिली, पूरा देश आपको गले लगाता है. आपकी घर वापसी पर बधाई. मैं वादा करता हूं हम सभी को घर वापस लाएंगे.”

इजरायल ने रविवार को गाजा में हमास के साथ युद्धविराम शुरू किया, जो कि शुरू में तय समय से लगभग तीन घंटे बाद हुआ. युद्धविराम में देरी तब हुई जब इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने समय सीमा से एक घंटे पहले हमास से कहा कि वह उन तीन बंधकों के नाम बताए जिन्हें वह समझौते के हिस्से के रूप में रविवार को रिहा करने वाला था.

हमास के 7 अक्टूबर के हमले में 1,210 लोगों की मौत हुई, जिनमें अधिकतर आम नागरिक थे. बंधक बनाए गए 251 लोगों में से 94 अभी भी गाजा में हैं, जिनमें से 34 के बारे में इजरायली सेना का कहना है कि वे मर चुके हैं. युद्ध का एकमात्र पिछला संघर्ष विराम (Ceasefire) नवंबर 2023 में एक सप्ताह के लिए हुआ था, तब हमास ने फिलिस्तीनी कैदियों के बदले बंधकों को रिहा किया था.

7 अक्टूबर को शुरू हुए इस सैन्य संघर्ष में इजरायली हमलों में गाजा में 47,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 1 लाख 10 हजार से ज्यादा घायल हुए हैं. हमले के बाद से गाजा की लगभग पूरी 23 लाख आबादी बेघर है.


ये भी पढ़ें: “मैं तीसरे विश्व युद्ध को होने से रोकूंगा…”, शपथ ग्रहण से पहले Donald Tump ने Victory Rally में कर दिया बड़ा ऐलान, जानें क्या बोले ट्रंप


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

2 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

2 hours ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

3 hours ago