Uttarakhand Accident: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी कस्बे में सुनी पुल के पास 13 यात्रियों को ले जा रहे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ लोगों की मौत हो गई.
हादसा इतना भयानक था कि मैक्स गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मानें तो मृतक स्थानीय निवासी हैं और वो अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी गाड़ी इस हादसे का शिकार हो गई.
मंगलवार (15 जुलाई) को पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेखा यादव ने घटना की पुष्टि की और कहा कि फिलहाल बचाव अभियान जारी है. एसपी यादव ने कहा, “मुवानी कस्बे में सुनी पुल के पास 13 लोगों को ले जा रहे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान जारी है.”
फिलहाल गाड़ी के खाई में गिरने के वजहों का पता लगाया जा रहा है. अभी तक सड़क की खराब स्थिति और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है. इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया.
सीएम धामी ने इस दुर्घटना (Pithoragarh Accident) में हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और राहत एवं बचाव दल को बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है. सीएम कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को समय पर उचित और मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं.
ये भी पढ़े: Karnataka News: स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही 12 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…