लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने तीन हत्या के दोषी गुलाम मोहम्मद भट्ट की समय पूर्व रिहाई की याचिका खारिज की

तीन हत्या के मामले में सजा काट रहे गुलाम मोहम्मद भट्ट को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने समय पूर्व रिहाई की मांग वाली याचिका को.खारिज कर दिया है. जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच ने यह आदेश दिया है. हालांकि कोर्ट ने एक अन्य लंबित मामले में आवेदन दायर करके केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की सजा छूट नीति को चुनौती देने की अनुमति दे दी है.

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कॉलिन गोंजाल्विस ने कहा कि भट्ट 27 साल से जेल में बंद है. कोर्ट द्वारा लगाई गई सभी शर्तों का उसने पालन किया है. लिहाजा उनके कंडक्ट और जेल में बिताए गए 27 साल की अवधि को ध्यान में रहते हुए समय पूर्व रिहाई का आदेश दिया जाए. वही जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के एम नटराजन ने समय पूर्व रिहाई की मांग का विरोध करते हुए याचिका को खारिज करने की मांग की है.

सरकार ने किया रिहाई का विरोध

उन्होंने कहा कि यह हत्या आपसी रंजिश के चलते नही हुई है. बल्कि आम नागरिकों को डराने के लिए किया गया था. कोर्ट ने एएसजी नटराजन की ओर से दी गई दलीलों पर सहमति जताई है.

कोर्ट ने कहा कि भले ही मुकदमे के दौरान टाडा का इस्तेमाल न किया गया हो, लेकिन इससे अदालत सजा में छूट के उद्देश्य से अपराध की वास्तविक प्रकृति का आकलन करने से स्वतः ही वंचित नहीं हो जाती. जबकि याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि भट्ट को सिर्फ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था, न कि किसी आतंकवाद-रोधी कानून टाडा के तहत लेकिन कोर्ट ने इन सभी दलीलों को खारिज करते हुए याचिका को खारिज कर दिया.

बता दें कि भट्ट कथित तौर पर एक सेना के मुखबिर के घर में घुस गया था और एके-47 राइफल से गोली चला दी थी, जिसमें तीन लोग मारे गए थे. हालांकि अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि घटनास्थल से एक अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर सहित विस्फोटक उपकरण भी बरामद किए गए.

ये भी पढ़ें: बारामूला से सांसद इंजीनियर राशिद की ओर से दायर अर्जी पर फैसला सुरक्षित, कोर्ट 21 जुलाई को आदेश जारी होगा

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago