देश

आधे अप्रैल में ही जून जैसी तपिश! दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक सूरज के बदले तेवर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: अप्रैल का महीना आधा बीत चुका है और अब कुदरत ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. पिछले कुछ दिनों की बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का दौर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है और उसकी जगह ले ली है झुलसा देने वाली ‘लू’ और तपते सूरज ने. आज 13 अप्रैल है और देश के एक बड़े हिस्से में पारा 40 डिग्री के करीब या उससे पार पहुंचने को बेताब है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर महाराष्ट्र और बिहार तक, हर तरफ सूरज की तपिश पसीने छुड़ा रही है.

दिल्ली-NCR: 38 डिग्री की तरफ बढ़ता पारा

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद) में आज सोमवार को आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आज बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है. दोपहर के वक्त धूप काफी तेज होगी, जिससे पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. राहत की बात बस इतनी है कि उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हल्की हवाएं गर्मी की चुभन को थोड़ा कम करेंगी, लेकिन धूप का असर कम नहीं होगा.

महाराष्ट्र: 42 डिग्री का टॉर्चर

महाराष्ट्र में स्थिति थोड़ी ज्यादा गंभीर है. सांगली और सोलापुर के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां पारा 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं. मुंबई की बात करें तो वहां गर्मी के साथ-साथ उमस (Humidity) और खराब हवा ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है.

मुंबई का AQI आज 154 दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. विदर्भ और मराठवाड़ा में भी 18 अप्रैल तक भीषण लू चलने की चेतावनी दी गई है.

हीटवेव की आहट

मध्य प्रदेश में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है. रतलाम में तो तापमान 41 डिग्री के पार चला गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 16 अप्रैल से धार, खरगोन और खंडवा जैसे इलाकों में भीषण हीटवेव (लू) चलेगी.

छत्तीसगढ़ में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं. रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में पारा 42 डिग्री के पार जाने की तैयारी में है. 15 अप्रैल से छत्तीसगढ़ के मैदानी इलाकों में लू का दौर शुरू हो जाएगा, जिससे दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा.

बिहार: वैशाख की शुरुआत और तपता पटना

बिहार में वैशाख का महीना शुरू होते ही सूरज के तेवर उग्र हो गए हैं. पटना, गया और भागलपुर जैसे शहरों में पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया है. अगले 72 घंटों में यहां तापमान में 4 से 6 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है. नमी कम होने की वजह से शुष्क गर्मी और लू का असर बिहार के अधिकतर जिलों में महसूस किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी: गृह मंत्री अमित शाह ने अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा बलों ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

Pakistani Citizen Detained: जम्मू के अरनिया इलाके के सई क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के…

19 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की दिखी बॉन्डिंग, गले मिलकर किया अभिवादन

बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण को लेकर पिछले कुछ दिनों से…

25 minutes ago

गोरखपुर रोड शो के नाम पर वायरल हो रहा Akhilesh Yadav का वीडियो, जानें सच

गोरखपुर में हुए रोड शो का बताकर वायरल किया जा रहा अखिलेश यादव का वीडियो…

52 minutes ago

सिर्फ एक कार्ड के सहारे कैसे तय होगी उम्र? हाई कोर्ट के इस फैसले से पलट गया पूरा मामला

Delhi High Court: जस्टिस मनोज ओहरी की सिंगल बेंच ने कहा कि प्रबंधन जन्मतिथि और…

1 hour ago

कानूनी शिक्षा में एआई का सही इस्तेमाल जरूरी, छात्रों के लिए लीगल एड हो अनिवार्य- सीजेआई सूर्यकांत

हैदराबाद में सीएलईए के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सीजेआई सूर्यकांत ने कानूनी शिक्षा में एआई के…

1 hour ago