देश

आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 19 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

Aaj Ka Mausam: सितंबर के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार, 13 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, असम और केरल समेत कुल 19 राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है.

दिल्ली में आंधी के साथ बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम बदलने की संभावना है. IMD के अनुसार यहां तेज आंधी चल सकती है और हवा की रफ्तार 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, आगरा, मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद, मिर्जापुर, महाराजगंज, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, कुशीनगर, कानपुर और चित्रकूट में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी है. इस दौरान हवा 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. लखनऊ में तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है.

बिहार और मध्य प्रदेश में भी मौसम बिगड़ेगा

बिहार के अररिया, आरा, गया, गोपालगंज, समस्तीपुर, सिवान, सुपौल, सारण, सहरसा, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, वैशाली, पूर्णिया, भोजपुर, मुंगेर, भागलपुर और किशनगंज में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है. हवा की गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मध्य प्रदेश में बैतूल, बालाघाट, सिवनी, दमोह, देवास, अनूपपुर, आगर-मालवा, विदिशा, झाबुआ, कटनी, मंडला और रतलाम समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अनुमान है. यहां हवाएं 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती हैं. भोपाल में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है.

राजस्थान से पहाड़ों तक बारिश का असर

राजस्थान के भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, बूंदी, बारां, उदयपुर, जयपुर, झुंझुनू, झालावाड़, अलवर, चूरू, करौली, दौसा, कोटा और जैसलमेर में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

क्या है पहाड़ों का हाल?

हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, किन्नौर, हमीरपुर, चंबा और सोलन में भारी बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं. मनाली में अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 6 डिग्री रहने की संभावना है.


ये भी पढ़ें: ‘विचारों में अंतर को विवाद नहीं बनने देंगे’, प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग ने भारत-चीन संबंधों में विकास का किया स्वागत


वहीं उत्तराखंड के टिहरी, पौड़ी, ऋषिकेश, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी और चंपावत में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है. यहां हवा की रफ्तार 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. देहरादून में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने लोगों को आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी है. पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने को कहा गया है. समुद्र में खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

35 minutes ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

2 hours ago

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

2 hours ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

3 hours ago